पटना में लॉन्च हुआ vivo X300 Ultra एवं X300FE, अब आदित्य विजन के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध !
पटना में लॉन्च हुआ vivo X300 Ultra एवं X300FE, अब आदित्य विजन के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध !
पटना। स्मार्टफोन इंडस्ट्री की अग्रणी कंपनी vivo ने आज राजधानी पटना के प्रतिष्ठित Hotel Taj में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स vivo X300 Ultra एवं vivo X300FE को आधिकारिक रूप से लॉन्य किया। अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस से लैस ये स्मार्टफोन्स नई पीढ़ी के यूजर्स के लिए खास तौर पर तैयार किए गए हैं। लॉन्च के साथ ही यह दोनों स्मार्टफोन अब Aditya Vision के सभी स्टोर्स पर उपलब्ध हैं।
कार्यक्रम के दौरान आदित्य विजन के निदेशक Nishant Prabhakar ने बताया कि vivo X300 Ultra एवं X300FE आधुनिक तकनीक और स्टाइल का बेहतरीन मिश्रण हैं। इन स्मार्टफोन्स में शानदार विजुअल अनुभव के लिए बड़ा और अल्ट्रा-वाइब्रेंट डिस्प्ले दिया गया है, जो मनोरंजन और गेमिंग को एक नए स्तर पर ले जाता है। वहीं इसका स्लिम और प्रीमियम डिजाइन यूजर्स को पहली नजर में आकर्षित करता है।
दोनों डिवाइस अत्याधुनिक प्रोसेसर से लैस है, जो हाई-स्पीड परफॉर्मेंस, स्मूद मल्टीटास्किंग और हाई-एंड गेमिंग अनुभव सुनिश्चित करते हैं। फोटोग्राफी प्रेमियों के लिए इसमें एडवांस कैमरा टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कम रोशनी में भी शानदार तस्वीरें और प्रोफेशनल क्वालिटी 4K वीडियो रिकॉर्डिंग प्रदान करती है।
इसके अलावा लंबे समय तक चलने वाली बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट यूजर्स को पूरे दिन निर्बाध अनुभव देने के लिए तैयार है।
लॉन्चिंग समारोह में vivo के क्षेत्रीय प्रबंधक Mrinal Kanti Das ने कहा, "पटना और बिहार हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण बाजार हैं। vivo X300 Ultra एवं X300FE के माध्यम से हमारा उद्देश्य ग्राहकों को ऐसी स्मार्ट तकनीक उपलब्ध कराना है, जो उनके डिजिटल अनुभव को और बेहतर बनाए तथा उन्हें भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करे।"
Aditya Vision अपने ग्राहकों के लिए खुशियों और सपनों को भी साकार करने का अवसर लेकर आया है। "Buy & Win" योजना के तहत ग्राहकों को शानदार पुरस्कार जीतने का मौका मिल रहा है, जिसमें सपनों का घर, कार और अन्य आकर्षक उपहार शामिल हैं।
इस भव्य लॉन्च इवेंट में vivo कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। समारोह में एक विशेष एक्सपीरियंस जोन भी बनाया गया था, जहाँ उपस्थित लोगों ने स्मार्टफोन की कैमरा क्वालिटी, स्पीड और प्रीमियम फीचर्स का अनुभव लिया और उसकी सराहना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें