आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी
पटना, 16 मई 2026। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री गोपाल कुमार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई शुरू की है। विश्वस्त सूत्रों से प्राप्त जानकारी के सत्यापन के उपरांत उनके खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई थाना कांड संख्या 08/26 दिनांक 15.05.2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित 2018) की धारा 13(2) सहपठित धारा 13(1)(b) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह प्रमाणित हुआ कि श्री गोपाल कुमार, जो ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा (जमुई) में कार्यपालक अभियंता के पद पर पदस्थापित हैं, ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 81.5 प्रतिशत अधिक, अर्थात ₹2,00,61,000 (दो करोड़ छह लाख एकसठ हजार रुपये) की अवैध संपत्ति अर्जित की है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद आज सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों द्वारा श्री गोपाल कुमार के कुल चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई।
छापेमारी के प्रमुख स्थान:
पटना के मजिस्ट्रेट कॉलोनी, ज्योतिपुरम स्थित जगत विला अपार्टमेंट का फ्लैट
पूर्वी इंदिरा नगर, रोड संख्या-4, कंकड़बाग स्थित आवास
जमुई में के.के.एम. कॉलेज के समीप किराये का मकान
झाझा स्थित कार्यालय
आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारियों द्वारा तलाशी के दौरान दस्तावेज, बैंक खाते, निवेश, अचल संपत्ति से जुड़े अभिलेख तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। छापेमारी की कार्रवाई जारी है
 और तलाशी के उपरांत बरामद सामग्री के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति तथा लोक सेवकों की संपत्ति की सतत निगरानी के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। #livemedianews#eou

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार