कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार
कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार पटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार - विभागीय गतिविधियों और योजनाओं को जनता तक पहुँचाएगी यह त्रैमासिक पत्रिका - कला जगत के शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों के लिए प्रमाणित साहित्य का बनेगा जरिया कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित त्रैमासिक पुस्तिका ‘कला संवाद’ (द्वितीय अंक) का शुक्रवार को माननीय मंत्री, कला एवं संस्कृति विभाग डॉ. प्रमोद कुमार द्वारा विमोचन किया गया। इस अवसर पर विभाग के सचिव श्री प्रणव कुमार तथा संग्रहालय निदेशालय के निदेशक श्री कृष्ण कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी श्रीमती अमृता प्रीतम, आंतरिक वित्तीय सलाहकार श्री राणा सुजीत कुमार टुनटुन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि ‘कला संवाद’ पुस्तिका प्रत्येक तीन माह पर नियमित रूप से प्रकाशित की जाएगी। आने वाले समय में यह पुस्तिका विभाग एवं कला प्रेमियों के बीच एक सशक्त संवाद स्थापित करने का माध्यम बनेगी। उन्होंने बताया कि पुस्तिका में कल...