आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया
 *आईटीआई कर्मचारियों ने टिफिन ऑवर में मांगों की पूर्ति हेतु नारेवाजी की,* 

 *दो माह से आईटीआई के कर्मचारियों को वेतन का भुगतान क्यों नहीं? -  बिहार सरकार जवाब दो*  के नारे के साथ नारेवाजी की,
   बिहार सरकार द्वारा बिना तैयारी के हड़बड़ी में नए विभाग (युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग) बनाये जाने के कारण वर्तमान वित्तीय वर्ष में वेतन आदि मद में  अभीतक राशि आवंटित नहीं की जा सकी है जिसके कारण दो माह से वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है l इसलिए वेतन भुगतान अविलम्ब करने सहित अनुदेशक का पे लेवल -7,पदनाम परिवर्तन, कर्मचारी पक्षी ट्रांसफर पॉलिसी, सेवा सम्पूष्टी, CITS प्रशिक्षण, अनुबंध अनुदेशकों की सेवा नियमितीकरण, LDC का ग्रेड पे लेवल -4 करने और लिपिकीय संवर्ग की नियमावली में संशोधन कर सहायक प्रशासी पदाधिकारी का पद सृजित करने जैसे ज्वलंत मांगों की पूर्ति  नहीं होने पर विरोध स्वरुप बिहार के सभी आईटीआई के कर्मचारियों ने काला फीत्ता लगाकर कार्य किया l साथ ही टिफिन ऑवर में मांगों के समर्थन में जोरदार नारेवाजी की l 
ज्ञातव्य हो कि अनुदेशकों का पदनाम परिवर्तन का मामला विगत तीन- चार वर्ष से चल रहा है, विभागीय कमिटी की दो - दो बार अनुशंसा होने के बाद भी अभी तक विभागीय पदाधिकारियों द्वारा टाल मटोल की नीति अपनायी जा रही है जबकि विधान परिषद् में भी प्रश्न के जवाब में तत्कालीन माननीय मंत्री महोदय द्वारा दो - दो बार सकारात्मक आश्वासन दिया जा चूका है l अनुदेशकों का पे लेवल -7 करने के लिए हाई कोर्ट का न्यायादेश एवं उसके बाद बनी विभागीय कमिटी की अनुशंसा को भी लागू नहीं होने से आईटीआई के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है जिसके कारण  चरणबद्ध  आंदोलन के प्रथम चरण में दो दिवसीय काला फीत्ता लगाकर  विरोध प्रकट किया गया है l 
सोलह वर्ष से काम कर रहे अनुबंध अनुदेशकों की सेवा स्थायी करने, विकल्प मांगकर ट्रांसफर करने के लिए अन्य विभागों की तरह ट्रांसफर पॉलिसी बनाने की भी मांग की है l दूसरे विभागों की तरह लिपिकीय संवर्ग नियमावली में संशोधन कर सहायक प्रशासी पदाधिकारी का पद सृजित करने की मांग दुहराई l 
उक्त  विरोध कार्यक्रम को अभी तक प्राप्त सूचना के अनुसार आईटीआई दीघा में मनोज कुमार यादव, नितीश कुमार, प्रभात रंजन,विद्यानंद कुमार,आईटीआई बाढ़ में किशोर साहनी, पवन कुमार प्रभात, आईटीआई सोनपुर में प्रेमचंद कुमार सिन्हा,रौशन कुमार, छपरा में विजय कुमार, आईटीआई जमुई में शशि भूषण आर्य, राजाराम चौधरी, अमरदीप कुमार,गया में चन्द्र शेखर आजाद, मो नौशाद, उदय कुमार आईटीआई सीतामढ़ी में मो रिजवानउल्लाह, आईटीआई आरा में संजय कुमार, जहानाबाद में पी के मौर्या, उज्जवल कुमार,शमीम हैदर,रोहतास में अमरेश पासवान, भागलपुर में राजशेखर आज़ाद, कटिहार में श्रवण कुमार पोद्दार, अररिया में राजेश कुमार यादव, पूर्णिया में शम्भूनाथ राय, राहुल कुमार ,मुजफ्फरपुर में मेजर विनय कुमार, दीपक कुमार रवि, पश्चिम चम्पारण में सुनील चौधरी, श्रवण कुमार, पूर्वी चम्पारण में किरण यादव, लखीसराय में संजय कुमार, लालमोहन प्रसाद, अशोक कुमार विश्वास,बक्सर में राजेश पासवान, शेखपुरा में अंकुर त्यागी, नवादा में कुमार आनंद, अनंत कुमार डेहरी में गौतम कुमार, संजय यादव, सासाराम में अनिल कुमार, कोथुआ(पिरो)में नीरज कुमार, खगड़िया में बसंत कुमार, रामभजन कुमार, दरभंगा बिरौल में राहुल सिंह,समस्तीपुर में सुरेंद्र कुमार, दलसिंहसराय में रामाकांत कुमार,हथुआ गोपालगंज में निकेत आनंद, रितेश कुमार सुपौल में विनोद कुमार,आदि के नेतृत्व में नारेवाजी की गयी l

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार