पटना पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
पटना पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित, अपराध नियंत्रण को लेकर दिए गए सख्त निर्देश
पटना। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।
बैठक के दौरान अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपराध नियंत्रण व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सभी पुलिस पदाधिकारियों को सघन वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती बढ़ाने, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा अवैध हथियार, शराब एवं मादक पदार्थों की
बरामदगी के लिए विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए।
नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए सभी अधिकारी सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें