बिहार सरकार ने जनता की समस्याओं की फाइलें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्ती शुरू कर दी है।

बिहार सरकार ने जनता की समस्याओं की फाइलें लंबित रखने वाले अधिकारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। 
 मुजफ्फरपुर के कुढ़नी अंचल में तैनात राजस्व अधिकारी धर्मेंद्र कुमार को काम में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इसे मुख्यमंत्री Samrat Choudhary की चेतावनी के बाद पहली बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।
भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री Dilip Jaiswal ने कहा कि जनता को बेवजह दफ्तरों के चक्कर लगवाने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने साफ कहा कि विभाग में भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। 
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में आदेश दिया था कि किसी भी सरकारी फाइल का निपटारा 30 दिनों के भीतर होना चाहिए। अगर तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी को निलंबित किया जाएगा। सरकार ने शिकायतों के समाधान के लिए “सहयोग पोर्टल” और हेल्पलाइन 1100 भी शुरू किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार