राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट की संकल्प सभा एवं महारैली पर परिचर्चा, रसोइयों संवाद राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वावधान में रसोइयों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संकल्प सभा एवं महारैली को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रसोइयों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों को खुलकर रखा।

राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट की संकल्प सभा एवं महारैली पर परिचर्चा, रसोइयों का संवाद
राष्ट्रीय मध्यान भोजन रसोईया फ्रंट के तत्वावधान में रसोइयों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संकल्प सभा एवं महारैली को लेकर परिचर्चा आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में रसोइयों ने भाग लेकर अपनी समस्याओं और मांगों को खुलकर रखा। 
परिचर्चा के दौरान रसोइयों ने बताया कि वे वर्षों से कम मानदेय, असुरक्षित रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के अभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि रसोइयों को नियमित कर्मचारी का दर्जा, उचित वेतन, पेंशन तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं।
संस्थापक सह राष्ट्रीय महासचिवभाई रामकृपाल ने कहा कहा कि मध्यान भोजन योजना को सफल बनाने में रसोइयों की अहम भूमिका है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उचित सम्मान और अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि रसोइयों के हक की लड़ाई को और तेज किया जाए।
इस अवसर पर रसोइयों के साथ संवाद भी किया गया, जिसमें उनकी जमीनी समस्याओं को सुना गया और उनके समाधान के लिए रणनीति पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने सभी रसोइयों से अपील की कि वे एकजुट होकर आगामी महारैली को सफल बनाएं, ताकि उनकी आवाज सरकार तक मजबूती से पहुंच सके।
कार्यक्रम के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जब तक रसोइयों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। #रसोईया

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार