पटना में ‘उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य’ के तहत 7 नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे
पटना में ‘उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य’ के तहत 7 नए डिग्री कॉलेज खुलेंगे
Patna district में राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के चौथे निश्चय “उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य” के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी और अंचल अधिकारियों को सरकार के आदेशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
7 प्रखंडों में खुलेंगे नए डिग्री कॉलेज
राज्य सरकार ने सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है ताकि छात्रों, विशेषकर लड़कियों, को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े।
पटना जिले के 23 प्रखंडों में से 7 प्रखंडों में अभी कोई अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं है। प्रथम चरण में निम्न प्रखंडों में कॉलेज खोलने और जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है—
अथमलगोला
बेलछी
दनियावां
घोसवरी
खुसरूपुर
मनेर
संपतचक
लड़कियों को मिलेगा बड़ा लाभ
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से विशेषकर छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने में काफी सुविधा होगी। इससे उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता कम होगी और नामांकन दर में वृद्धि होगी।
संस्थानों का उन्नयन और रोजगारोन्मुख शिक्षा
प्रशासन द्वारा प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के उन्नयन की दिशा में भी योजनाबद्ध कार्रवाई की जा रही है, जिससे युवाओं को वोकेशनल एवं रोजगारोन्मुख शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत मिलेगी।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सजग, तत्पर और प्रतिबद्ध है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें