लोकसभा चुनाव-2024 के छठा चरण में शान्तिपूर्ण मतदान

लोकसभा चुनाव-2024 के छठा चरण में शान्तिपूर्ण मतदान
25 मई 2024 को छठे चरण में कुल 08 लोकसभा क्षेत्र बाल्मीकिनगर, पूर्वी चम्पारण, प० चम्पारण, शिवहर, वैशाली, सिवान, महाराजगंज एवं गोपालगंज (सुरक्षित) में मतदान सम्पन्न हुआ।

छठे चरण के चुनाव में प्रमुख चुनौतियों हेतु की गयी कार्रवाई :-
प्रथमतः छठे चरण के चुनाव में पड़ने वाले 04 जिलों (बगहा, प० चम्पारण, पूर्वी चम्पारण एवं सीतामढ़ी) के करीब 285 कि०मी० सीमा अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर है। इस हेतु अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर 136 चेक पोस्ट लगाये गये थे जिसमें पुलिस पोस्ट के साथ-साथ SSB के BOP, एक्साइज के पोस्ट एवं Integrated Post पोस्ट शामिल हैं। इसी प्रकार 04 जिलों (बगहा, सिवान, सारण एवं गोपालगंज) के करीब 295 कि०मी० सीमा उत्तर प्रदेश राज्य से लगता है। इस हेतु बिहार उत्तर प्रदेश राज्य सीमा पर 57 चेक पोस्ट लगाये गये थे।
• द्वितीयतः बाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित बाल्मिकीनगर विधानसभा के 29 मतदान केन्द्रों एवं रामनगर विधानसभा क्षेत्र के 25 मतदान केन्द्रों कुल 54 मतदान केन्द्रों पर पूर्वाह्न 07:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक मतदान संपन्न कराया गया। इन क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ सैटेलाइट फोन एवं बम निरोधक दस्ता की प्रतिनियुक्ति की गयी थी।

तृतीयतः विभिन्न जिलों के कई मतदान केन्द्र गंडक, बुढ़ी गंडक, सरयू (घाघरा), बागमती इत्यादि नदियों के सुदूर दियारा क्षेत्र में अवस्थित थे जहाँ के रास्ते दुर्गम हैं। इन क्षेत्रों में River Petroling की व्यवस्था की गयी थी। इस हेतु एस०डी०आर०एफ० के 10 बोट के साथ 40 जवानों को लगाया गया था तथा स्थानीय स्तर पर लगभग 80 नावों की व्यवस्था की गयी थी। इसके अलावे 20 अश्वारोही दल भी लगे हुये थे। मोतिहारी तथा

सारण जिलों के दियारा क्षेत्र में पूर्व से दियारा पुलिस शिविर स्थापित है जिनके द्वारा लगातार भ्रमणशील रह कर इन क्षेत्रों में शान्ति व्यवस्था स्थापित किया गया है।

छठे चनाव पर्व अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों पर कार्रवाई :-

11791 गैर जमानतीय वारण्टों का निष्पादन किया गया। 68,031 व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई तथा 1361 व्यक्तियों पर Crime Control Act की धारा-3 के अन्तर्गत कार्रवाई की गयी।

आदर्श आचार संहिता लागू होने से अब तक कुल 299 अवैध हथियारों की बरामदगी की गयी तथा 12,003 अनुज्ञप्ति प्राप्त हथियारों को जमा कराया गया। इसके साथ हीं मतदान में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के कुल 65 मामले प्रतिवेदित हुयें।

छठा चरण में स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान कराने हेतु लगभग 61,800 सुरक्षा बलों एवं 20,800 गृहरक्षक बलों की प्रतिनियुक्ति की गयी थी। 5560

Vulnerable टोलों की पहचान किया गया था। संदिग्धों की रोकथाम के लिए Intra-State- 201 चेक पोस्ट लगाये गयें।

चुनाव एवं मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित बिहार पुलिस के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉम्र्स पर किये गये सभी पोस्ट्स का फेसबुक पर कुल Reach एवं Engagement लगभग 03.45 मिलियन (करीब 35 लाख) रहा तथा ट्वीटर (X) पर 1.36 मिलियन (करीब 13 लाख 68 हजार) Impression रहा।

मतदान के क्रम में की गयी कार्रवाई

धन्यवाद

जिला

कुल

बगहा

प0चम्पारण

पूर्व

शिवहर

सीतामढी

आख़िर

मुजफ्फरपुर

सिवान

सारण

गिरफ्तारी / 09 00 15 21 00 00 00 42 00 20 107 निरोधात्मक कार्रवाई

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार