प्रधानमंत्री मंत्री के वक्तव्य में सिर्फ जुमलेबाजी बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा मिला न पैकेजभ्रष्टाचारियों का अभयारण्य बन गई है भाजपा live media news

प्रधानमंत्री मंत्री के वक्तव्य में सिर्फ जुमलेबाजी बिहार को न विशेष राज्य का दर्जा मिला न पैकेज
भ्रष्टाचारियों का अभयारण्य बन गई है भाजपा*
पटना 4 मार्च 2024
आज जमुई में एनडीए की रैली पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माले राज्य सचिव कुणाल ने कहा
1. प्रधानमंत्री के वक्तव्य में सिर्फ जुमलेबाजी थी. 37 लाख गरीबों को पक्का मकान देने की बात झूठी है. बिहार के सामाजिक-आर्थिक सर्वे ने राज्य की भयावह गरीबी, आवासहीनता व पिछड़ेपन की पोल खोल दी, फिर भी एनडीए के नेता लफ्फाजी झाड़ रहे हैं. बिहार की दुर्दशा के लिए एनडीए की सरकार जिम्मेवार है.

2. प्रधानमंत्री जब-जब बिहार आए केवल घोषणाएं करके गए. ‘डबल इंजन’ की सरकार आज तक न तो बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे सकी और न ही विशेष पैकेज.
3. बिहार के 9 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त राशन का दावा करने वाली सरकार मनरेगा सहित सभी कल्याणकारी योजनाओं के मदों में कटौती करती गई और बिहार के साथ नाइंसाफी की.

4. भाजपा भ्रष्टाचारियों की अभयारण्य है. एक रिपोर्ट के मुताबिक विगत कुछ दिनों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे 25 नेताओं ने भाजपा ज्वाइन की और उनमें 23 को क्लीन चीट भी दे दिया गया. इलेक्टोरेल बाॅन्ड घोटाला अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक-आर्थिक भ्रष्टाचार है और भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी.

5. नीतीश कुमार कहते हैं कि भाजपा-जदयू शासन में मुस्लिमों पर हमले बंद हो गए. वे उस भाजपा की गोद में जा बैठे, जिसने संविधान विरोधी और विभाजनकारी नागरिकता संशोधन कानून लाने का काम किया है. विगत साल रामनवमी के मौके पर नालंदा, सासाराम और कई स्थानों पर मुसलमानों के खिलाफ भयानक सांप्रदायिक हिंसा को बिहार याद रखे हुए है.

6. शिक्षकों की स्थायी बहाली की शुरूआत महागठबंधन सरकार के दौरान हुई. यदि यह नीतीश कुमार का विजन था, तो वे यह बताएं कि उसके पहले उन्होंने नियोजन आधारित बहाली क्यों करवाई थी? भाजपा-जदयू की सरकार बनते ही अतिथि शिक्षकों पर बर्बर लाठियां क्यों चलाई गईं और शिक्षक भर्ती का तीसरा फेज भ्रष्टाचार की भेंट क्यों चढ़ गया?

बिहार की जनता भाजपा-जदयू को सबक सिखाने का पूरा मन बना चुकी है. देश से फासिस्ट भाजपा की विदाई का रास्ता बिहार से ही होकर जाएगा.

कुमार परवेज
मीडिया प्रभारी, भाकपा-माले, बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार