कंसारी नदी मे डूबने से दो बच्चों की मौत पर भाकपा माले फुलवारी विधायक गोपाल रविदास ने दुःख प्रकट की
कंसारी नदी मे डूबने से दो बच्चों की मौत पर विधायक ने दुःख प्रकट की :- - गोपाल रविदास
बेलदारी चक निवासी सूरज कुमार (14 वर्ष )पिता भोला बिन्द तथा रजनीश कुमार (12 वर्ष )पिता जनार्दन बिन्द का कंसारी नदी मे डूबने से मौत हो गया l इनके पिता कंसारी नदी के नजदीक खेत मे काम कर रहे थे, इस दौरान दोनों बच्चा उनके आस पास ही खेल रहे थे कि अचानक नदी के पास पानी मे खेलने के लिए चला गया,
जिससे नदी मे डूबकर उसकी मौत हो गई l गार्जियन को जब बच्चा नजर नहीं आया तो खोजने लगे l ग्रामीणों ने शंका जाहिर किया कि लगता है कि पानी मे डूब तो नहीं गया l संध्या से ही खोजने लगे लोग देर रात दोनों बच्चे नहीं से मृत पाया गया l दोनों कि लासे नहीं से ही प्राप्त हुआ l इस घटना कि सुचना पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने पीड़ित परिवार के साथ दुःख प्रकट करते हुए घटना स्थल का दौरा किया l जिसमे उनके साथ पुनपुन प्रखंड सचिव मोहन जी, जय प्रकाश पासवान, मदन पासवान, मुन्ना प्रसाद, द्वारिका पासवान, मुन्ना चौहान सहित दर्जनों लोग पहुँचे और पीड़ित परिवार से मिलकर संतावना दी l घटना पर स्थानीय प्रशासन प्रखंड विकाश पदाधिकारी, जिलाधिकारी के सुचना पर आपदा प्रवंधन के तहत तत्काल ही बीस-बीस हजार रूपये पीड़ित को दिया गया और चार चार लाख रूपये देने कि घोषणा की l जबकि विधायक के पहल पर कबीर अंतोष्ठी के तहत स्थानीय मुखिया तीन-तीन हजार रूपये और डीलर ने एक क्विंटल अनाज दिया l विधायक ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के लापरवाही के कारण आये दिन बच्चे डूब रहे है l क्योकि बालू माफिया नदी से गढ़े करके बालू निकालते है जिससे बच्चे कि डूबने घटना अधिक घट रही है l
माननीय विधायक ने जिला प्रशासन से मांग किया है कि बीस फिट से अधिक गढ़ा से बालू निकालने पर रोक लगाई जाए l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें