लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी में प्रेस संवाददाता सम्मेलन को संबोधित लाइव मीडिया न्यूज

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रदेश कार्यालय कृष्णापुरी में प्रेस संवाददाता सम्मेलन को संबोधित
करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी और एनडीए के नाम पर लोगों में उत्साह है। कई ऐसे लाभार्थी हैं जो प्रधानमंत्री जी के गरीब जन कल्याण योजना से लाभान्वित हुए हैं। वे लोग आज पूरे समर्पण भाव से हमारे प्रधानमंत्री जी के प्रति अपना विश्वास प्रकट कर रहे हैं। हमारे नेता और पिता श्रद्धेय रामविलास पासवान जी के द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब जन कल्याण अन्न योजना से देश में 81 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन मिल रहा है, ऐसे लोगों को हमारे प्रधानमंत्री जी पर अटूट विश्वास है और वे लोग चाहते हैं कि सरकार बना रहे।
आगे श्री चिराग ने कहा कि बिहार के पहले चरण की सभी चार सिटें हम लोग जीत रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नाम पर जिस तरह से एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है ,उसे साफ जाहिर है कि 400 पार का लक्ष्य हम लोग हासिल करेंगे।
आगे श्री चिराग ने तेजस्वी के विजन को लेकर कहा कि ये लोग बिहार के विकास की बात करते हैं, लेकिन क्या गरीब ,दलित को डरा कर विकास किया जा सकता है ? राजद की सोच दलित विरोधी है। आज के समय में किसी भी सभ्य समाज के लोग ईनके साथ नहीं है। इसी व्यवहार के कारण मुस्लिम और यादव समाज के लोग इनसें अब दूर होने लगे हैं। यह लोग बस अपने परिवार को ही प्राथमिकता देते हैं।
राष्ट्रीय जनता दल का गाली देना कल्चर है । आज मेरी मां को गाली दी गई ,कल गांव की महिला, बहन- बेटी को उनके कार्यकर्ता गाली देंगे। तेजस्वी यादव झूठ बोल रहे हैं वह उस समय भाषण नहीं दे रहे थे।

आगे श्री चिराग ने कहा कि राजद की वजह से बिहार से लोगों का पलायन हुआ है। बिहार की जनता को अब इस पर विचार करना होगा। उन्हें जंगलराज को याद करना होगा। उन्हें समझना होगा कि आखिर बिहार के लोग उस समय क्यों पलायन करने पर मजबूर थे। इसके बाद भी यदि राजद के नेतृत्व वाली पार्टी या उनके गठबंधन वाले कोई नेता यदि चुनाव जीतकर जाते हैं तो वहां पर मां, बहन, बेटी और गरीब परिवार के लोगों का रहना मुश्किल हो जाएगा।

 पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रेस संवाददाता सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष असरफ अंसारी, संजय सिंह, मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट, प्रवक्ता विनीत सिंह, राजेश सिंह, जितेंद्र यादव, प्रदेश महासचिव रविरंजन प्रसाद सिंह, सुरेंद्र ठाकुर और मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, निशांत मिश्रा मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार