शिलापट तक नहीं लगा है, कि यह किस योजना से बन रहा है, कितना का लगात है, कितना मेटेरियल सड़क में देना है, कहां से कहां तक बनना है। नप के इंजीनियर के मिलि भगत से इस तरह का गुणवत्ताहिन व नीयम के विरोध में कार्य किया जा रहा है।
गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण कार्य का विरोध कर लोगों ने सड़क निर्माण कार्य को रुकवाया, यह मामला फुलवारीशरीफ नगर परिषद के वार्ड 20 का है, वार्ड 20 के नहर रोड का पीसीसी ढलाई कार्य चल रहा है, लोगों ने कहा की पांच वर्ष में दूसरी बार पीसीसी रोड बन रहा है, पूर्व में भी जैसे तैसे बना दिया गया था, गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया था,
जिसके वजह से सड़क कुछ महीनों में ही गड्ढे में तब्दील हो गया था, वहीं पुराने सड़क को बेगर खुरेदे ही ढलाई की तैयारी की जा रही थी, जिसका हमलोग विरोध किये हैं, पुरानी सड़क पर ही नई लेयर चढ़ाने से हमलोग का मकान निचा हो रहा है, जिससे बरसात में हमलोग के घर में पानी भर जाएगा
वार्ड -20 के पार्षद प्रतिनिधि लुट खसोट मचाया हुआ है, जैसे तैसे काम कर रहे, इसका खमयाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है, यह कार्य नगर परिषद के इंजिनियर के मिली भगत से हो रही है l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें