कंकड़बाग में दिनदहाड़े अनामिका गैस के वेंडर रंजीत राम की गोली मारकर हत्या*.◆ *हत्या व कंकड़बाग में बढ़ते अपराध के खिलाफ माले नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने घण्टों लगाया सरकार व प्रसाशन विरोधी नारा* ◆ *जिला प्रसाशन द्वारा 20 हजार नकद,अनामिका गैस एजेंसी मालिक द्वारा 10 हजार नकद व एक लाख मुआवजा देने की घोषणा बाद समाप्त हुआ जाम*◆ *डबल इंजन एनडीए सरकार में चुनाव पूर्व राज्य में बनाया जा रहा भय का माहौल-रणविजय कुमार* लाइव मीडिया न्यूज़
कंकड़बाग में दिनदहाड़े अनामिका गैस के वेंडर रंजीत राम की गोली मारकर हत्या*.
*हत्या व कंकड़बाग में बढ़ते अपराध के खिलाफ माले नेताओं के नेतृत्व में लोगों ने घण्टों लगाया सरकार व प्रसाशन विरोधी नारा*
◆ *जिला प्रसाशन द्वारा 20 हजार नकद,अनामिका गैस एजेंसी मालिक द्वारा 10 हजार नकद व एक लाख मुआवजा देने की घोषणा बाद समाप्त हुआ जाम*
◆ *डबल इंजन एनडीए सरकार में चुनाव पूर्व राज्य में बनाया जा रहा भय का माहौल-रणविजय कुमार*
◆ *कंकड़बाग में दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा आपराध की लगातार दूसरी घटना,बीते कल ही पीएनबी के सेवानिवृत्त मैनेजर के घर से दसियों लाख का भीषण डकैती हुआ था -माले*
पटना 4 अप्रैल 24
कंकड़बाग में आज अनामिका गैस एजेंसी में गैस वेंडर का कार्य कर रहे रणजीत राम (40 वर्ष) की आज दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा स्लम मोहल्ला के पार्क के निकट सुबह करीब 9 बजे गोली मारकर हत्या कर दिया गया। कंकड़बाग में आपराध की लगातार दूसरी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बीते कल ही पीएनबी के सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर जितेंद्र नाथ सहाय के घर हाउसिंग कॉलोनी ए -114 से सुबह 8 बजे ही 2 लाख नकदी समेत करीब 8 लाख की भीषण डकैती को अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया।
कंकड़बाग टेम्पो स्टैंड से सटे पश्चिम बगल स्लम फ्लैट पार्क के पास आज सुबह करीब 9 बजे मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधियों ने उस वक्त वेंडर रणजीत राम के सिर में गोली मात दिया जब वे ठेला से घर घर गैस सिलिंडर वितरण के लिए जा रहे थे तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार 2 अपराधियों ने मोटरसाइकिल को बिना रोके रणजीत राम की सिर में गोली मार चलते बना और उसी वक्त रणजीत राम की मौत हो गयी।
इसके बाद माले राज्य स्थायी समिति सदस्य सह ट्रेड यूनियन ऐक्टू नेता रणविजय कुमार व अन्य माले नेताओं ,माले पटना नगर कमिटी सदस्य सह कंकड़बाग एरिया सचिव पन्नालाल सिंह, वार्ड 32 माले नेता राज कुमार, रविन्द्र चन्द्रवंशी,कंकड़बाग सब्जी मंडी माले नेता बबलू साहनी, प्रताप चन्द्रवंशी के नेतृत्व में मृतक रणजीत राम का शव कंकड़बाग टेम्पो स्टैंड पर रखकर सैंकडो की संख्या में स्थानीय लोगों व मृतक के परिजन ने टेम्पो स्टैंड चौक 11 बजे से ढाई बजे तक जाम रखा और हत्यारों को गिरफ्तार करने, 10 लाख मुआवजा देने के मांग के समर्थन में नारा लगया साथ ही कंकड़बाग में बढ़ते अपराध पर रोक लगाने, बढ़ते अपराध के लिए सरकार तथा प्रसाशन को जिम्मेदार ठहराते हुए जमकर भाजपा- नीतीश सरकार विरोधी नारेबाजी किया। इस पूरे घटनाक्रम में वार्ड 34 के नगर निगम पार्षद कुमार संजीत उर्फ बबलू सिन्हा ,स्थानीय दिलीप मिश्रा सहित अन्य सैंकडो स्थानीय गणमान्य नागरिक इस घटना के विरोध में हुए आंदोलन में शामिल रहे।
इस बीच *माले सह ऐक्टू नेता रणविजय कुमार, कंकड़बाग थाना अध्यक्ष ,वार्ड 34 पटना नगर निगम पार्षद कुमार संजीत उर्फ बबलू सिन्हा, स्थानीय दिलीप मिश्रा ,माले नेता पन्नालाल सिंह,राज कुमार* की उपस्थिति में अनामिका गैस एजेंसी मालिक ने एक लाख रुपया व मृतक के एक परिजन को काम देने की घोषणा किया साथ ही जिला प्रसाशन द्वारा 20 हजार नकद राशि मृतक रणजीत की पत्नी बेबी देवी को पटना सदर प्रखंड कार्यालय के नाजिर द्वारा दिए जाने के बाद टेम्पो स्टैंड से जाम करीब ढाई बजे समाप्त किया गया,साथ ही मृतक के शरीर को पोस्टमार्टम के लिए एम्बुलेंस से पीएमसीएच ले जाया गया।
*इस बीच माले राज्य स्थायी समिति सदस्य व ट्रेड यूनियन ऐक्टू नेता तथा कंकड़बाग के स्थानीय नागरिक रणविजय कुमार ने डबल इंजन वाली भाजपा-जदयू के सरकार में चुनाव पूर्व राज्य में भय का माहौल बनाने का गम्भीर आरोप लगाया है,उन्होंने कहा कि जंगल राज का भय दिखाने वाली भाजपा-जदयू राज में कंकड़बाग और बिहार की जनता डबल जंगल राज के माहौल में गुजारा करने को अभिशप्त है। उन्होंने गैस वेंडर रंजीत राम के हत्यारों को सीसी टीवी कैमरे में नजर आए हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग किया है अन्यथा आन्दोलन की चेतावनी दिया है*।
*रणविजय कुमार*
राज्य स्थायी समिति सदस्य भाकपा(माले) सह राज्य सचिव, ऐक्टू ,बिहार।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें