ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने निकाला जन जागृति रथ

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने निकाला जन जागृति रथ

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन बिहार ने राजकुमार झा के नेतृत्व में हिट एंड रन कानून के दुष्परिणामों को लोगों तक पहुंचाने एवं इसके खिलाफ 16 एवं 17 फरवरी को होने वाले चक्का जाम आंदोलन को सफल बनाने के लिए
 पटना जंक्शन टाटा पार्क ऑटो स्टैंड से जन जागृति रथ की शुरुआत की जिसे सैकड़ों चालकों ने इंकलाबी नारों के साथ बिदा किया और ये रथ अपने मंसूबों में शत प्रतिशत सफल हो इसकी शुभकामनाएं दी! इस जन जागृति रथ में राजकुमार झा के अलावा पटना जिला ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पु यादव,CITU बिहार के उपाध्यक्ष कामरेड अरुण मिश्रा, देवेंद्र तिवारी , बिजली प्रसाद शामिल हैं! ये जन जागृति रथ आज पटना से चलकर हाजीपुर, महुआ,समस्तीपुर में कार्यक्रम करते हुए रात्रि में बेगूसराय पहुंचकर रात्रि विश्राम किया !
 दरअसल जब से केंद्र सरकार ने हिट एंड रन के मामले में नया कानून लेकर आई है तब से पूरे देश में इसका विरोध देखने को मिल रहा है! हालांकि 15 फरवरी से बिहार में दसवीं की परीक्षा घोषित है ऐसे में इस हड़ताल से बच्चों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा अब ये देखना होगा की बिहार सरकार इसका क्या विकल्प निकालती है!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार