पुलिस अधीक्षक, (पश्चिमी) का कार्यालय पटना।दानापुर थाना अन्तर्गत चर्चित दीपक मेहता हत्या काण्ड के में

पुलिस अधीक्षक, (पश्चिमी) पटना।
दानापुर थाना अन्तर्गत चर्चित दीपक मेहता हत्या काण्ड के संबंध में दानापुर थाना काण्ड संख्या 208/22 दिनांक 28.03.22 धारा 302, 302/120बी/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत 04 अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध दर्ज कराया गया था।
दानापुर थाना काण्ड संख्या 208/22 के अनुसंधान के कम में 15 अप्राथमिकी अभियुक्त एवं अन्य अज्ञात की संलिप्तता प्रकाश में आया, जिसमें से 06 अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफतारी एवं रिमाण्ड की प्रकिया कर आरोप पत्र समर्पित किया गया है।
 दिनांक 24.08.2020 को बेउर थाना अन्तर्गत टुनटुन कुमार पिता प्रभू दयाल राय साकिन पैथानी नत्थुपुर के मोहल्ला शिवाजी नगर के प्रभू मार्केट में गौरव कन्सट्रक्शन के ऑफिस में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर कार्यालय में उपस्थित कर्मी धर्मेन्द्र कुमार, लालबाबू उर्फ अनन्त कुमार, राजेश कुमार, रंजीत कुमार एवं चिन्टु कुमार उर्फ निरंजन कुमार को गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया गया था, जिसमें जख्मी राजेश कुमार का फोर्ड हॉस्पीटल में ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के संबंध में 04 नामजद एवं अन्य अज्ञात के के खिलाफ बेउर थाना काण्ड संख्या 202/20 दिनाक 24.08.2020 धारा 302/307/120बी/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम दर्ज कराया गया था।

बेउर थाना काण्ड संख्या 202/20 के अनुसंधान के कम में 04 नामजद के अतिरिक्त काण्ड में 07 अप्राथमिकी अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आया, जिसमें से 06 अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफतारी/रिमाण्ड की प्रकिया पूर्ण कर आरोप पत्र समर्पित किया गया है।

दोनों काण्ड में शेष फिरार चल रहे अभियुक्तों के गिरफतारी के लिए एस.टी.एफ. टीम के द्वारा लगातार छापामारी की जा रही है। इसी कम में दिनांक 21.02.24 को टीम के द्वारा दोनों काण्ड में फिरार चल रहे एवं मोस्टवांटेड अपराधी शिव यादव उर्फ शिव गोप पिता मोती गोप ग्राम ब्रहमदेव भवन थाना जक्कनपुर जिला पटना को गिरफतार किया गया है तथा आगे की कारवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त दोनों काण्ड में फिरार अन्य अभियुक्तों भी बहुत जल्द ही गिरफतार कर लिए जाएंगें। गिरफतार अपराधकर्मी शिव यादव उर्फ शिव गोप पिता मोती गोप ग्राम ब्रहमदेव भवन थाना

जक्कनपुर जिला पटना का अपराधिक इतिहास निम्नवत है :- 1- दानापुर थाना काण्ड संख्या 208/22 दिनांक 28.03.22 धारा 302/120बी/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम

2- बेउर थाना काण्ड संख्या 202/20 दिनांक 24.08.20 धारा 302/307/120बी/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम ।

3- जक्कनपुर थाना काण्ड संख्या 469/18 धारा 341/323/447/448/354/ 379/307/504/506/34 भा0द0वि0

4 - गर्दनीबाग थाना काण्ड संख्या 122/03 धारा 384/385/34 भा०द० वि० 5-गर्दनीबाग थाना काण्ड संख्या 802/03 धारा 384/385/34 भा०द०वि०

6- जक्कनपुर थाना काण्ड संख्या 82/95 धारा 302/34 भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम ।

7- गर्दनीबाग थाना काण्ड संख्या 513/93 धारा 302/364/341/120बी भा०द०वि० एवं 27 शस्त्र अधिनियम ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार