संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जयंती को राजकीय समारोह घोषित करे सरकार : अशोक कुमार राम लाइव मीडिया न्यूज

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जयंती को राजकीय समारोह घोषित करे सरकार : अशोक कुमार राम                                    3 मार्च को राज्य स्तरीय संत रविदास छठिहार जन्मोत्सव सह सम्मान पटना में.                                   .                                      आज अखिल भारतीय रविदास नव निर्माण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह रालोजद अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक कुमार राम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा । कैंप कार्यालय फुलवारी शरीफ पटना में कार्यकारणी की अहम बैठक संपन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रदेश चतुर्गुण राम जी ने किया बैठक में मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार राम ने कहा हर वर्ष के तरह इस वर्ष भी राज्य स्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का छठिहार जन्मोत्सव सह सम्मान समारोह, 3 मार्च 2024 को आई. एम. ए. हॉल गांधी मैदान पटना में भव्य रुप से मनाई जाएगी । मंच बिहार सरकार से बराबर मांग करता आ रहा है कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के जयंती को राजकीय समारोह घोषित नही होने से पूरे रविदास समाज  निराश है। श्री राम ने कहा मैं बिहार के राजपाल महोदय और बिहार के मुख्यमंत्री महोदय से बार बार मिलने का समय मांगा अपना मांग पत्र देने का प्रयास किया पर निराशा हाथ लगा । दो बार पत्र लिखकर ध्यान आकर्षित कराया पर अभी तक कोई उत्तर नही मिला । मानो संतो के शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज का महत्त्व इनके लिए नही है मैं पुनः एक बार फिर राजपाल महोदय और मुख्य मंत्री से मिलने का समय मांगने का प्रयास करुंगा यदि हमारी मांगों पर विचार नहीं किया तो मंच पूरे रविदास समाज के साथ आंदोलन करने को मजबूर होगा । जयंती को राजकीय समारोह घोषित होने तक आंदोलन चलाएगा जायेगा। तैयारी के लिए सभी जिला अध्यक्षों को अपने अपने जिला में बैठक कर तैयारी में जुट जाने को अपील किया। अहम बैठक में मंच संयोजक राकेश कुमार जी और पटना जिला अध्यक्ष राकेश रंजन जी एवम् अन्य प्रमुख पदाधिकारीगण मैजूद रहे सभी ने अपना विचार रखे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार