फ़ुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने क्षेत्र में एक अनुमंडलीय अस्पताल और एक डिग्री कॉलेज से सम्बंधित मांग पत्र इस्माइलपुर महादलित टोले के गणतंत्र दिवस समारोह में आए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सौंपा*
फ़ुलवारी शरीफ के विधायक गोपाल रविदास ने क्षेत्र में एक अनुमंडलीय अस्पताल और एक डिग्री कॉलेज से सम्बंधित मांग पत्र इस्माइलपुर महादलित टोले के गणतंत्र दिवस समारोह में आए मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को सौंपा*
*फ़ुलवारी शरीफ+2 विद्यालय, प्रखंड प्रसार शिक्षा कार्यालय, फ़ुलवारी शरीफ माध्यमिक विद्यालय झंडोत्तोलन किया*
*कुरकुरी विद्यालय के प्रांगण में झंडोत्तोलन करने के बाद नवनिर्मित भवन का उद्घाटन भी किया*
गणतंत्र दिवस के अवसर पर फ़ुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र से माननीय विधायक गोपाल रविदास ने फ़ुलवारी शरीफ+2 विद्यालय, प्रखंड प्रसार शिक्षा कार्यालय, फ़ुलवारी शरीफ माध्यमिक विद्यालय समेत विभिन्न इलाकों में झंडोत्तोलन किया.
इस्माइलपुर महादलित टोले में गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुए समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को माननीय विधायक गोपाल रविदास ने एक मांग पत्र सौंपा.
मांग पत्र के माध्यम से उन्होंने क्षेत्र की जनता के हित में एक अनुमंडलीय अस्पताल और एक डिग्री कॉलेज की मांग की है.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने द्वारा दिए वक्तव्य में विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि आज के दिन ही संविधान को देश की जनता को सौंपा गया था. संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर ने हमें आजादी, बराबरी और भाईचारे के साथ जीवन जीने के लिए संविधान दिया. संविधान हमें प्रगति के समान अवसर प्रदान करता है और अभिव्यक्ति की आजादी भी देता है. इसलिए आज हमें संकल्प लेना चाहिए कि हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे.
विद्यालय के बेटियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि आप पढ़िए राज्य सरकार आपके लिए आपके साथ हर कदम पर साथ दे रही है.
उन्होंने शिक्षकों से कहा कि आपके हाथ में देश और समाज का भविष्य है , आप भविष्य के निर्माता हैं. इसलिए आपसे यह अपेक्षा है कि बच्चों को खूब पढ़ाएं और किसी भी तरह की असुविधा के लिए हमसे बताएं, मैं हमेशा आपके साथ खड़ा हूं.
अभी भी तेरह विद्यालयों का अपना भवन नहीं है जिसके लिए मैं लगातार प्रयास कर रहा हूं. उम्मीद है कि हमारा प्रयास जल्द ही सफल होगा.
क्षेत्र में अभी भी डिग्री कॉलेज के अभाव में आगे की आर्ट्स, साइंस व कॉमर्श की पढ़ाई के लिए या तो पंद्रह किलोमीटर दूर पुनपुन या फिर पटना शहर की तरफ भागना पड़ जाता है जहां रहकर पढ़ना बेहद ही खर्चिला होता है इसलिए मैंने एक डिग्री कॉलेज की मांग की है.
हम जानते हैं कि कोरोना काल में समुचित सुविधाओं वाले अस्पताल के अभाव में स्वास्थ्य संबंधी अनेक दिक्कतों से जूझना पड़ा था. ऐसे में एक अनुमंडलीय अस्पताल (100 बेड वाला) की अत्यंत आवश्यकता है जिसके लिए भी मैंने अपना प्रयास शुरू कर दिया है. इस बाबत मैंने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार को अपना एक मांग पत्र सौंपा है.
*भवदीय*
*गोपाल रविदास*
स.वि.स. फ़ुलवारी शरीफ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें