मसौढ़ी/तारेगना रलवे स्टेशन के नजदीक गुमटी पर प्रस्तावित आर ओ बी के एलाईंमेंट पर हो पुनर्विचार - मसौढ़ी बाजार बचाओ संघर्ष समिति

मसौढ़ी/तारेगना रलवे स्टेशन के नजदीक गुमटी पर प्रस्तावित आर ओ बी के एलाईंमेंट पर हो पुनर्विचार - मसौढ़ी बाजार बचाओ संघर्ष समिति*
*तारेगना रेलवे स्टेशन के समीप प्रस्तावित आर ओ बी और एप्रोच पथ के एलाइंमेंट में  हो संशोधन - गोपाल रविदास*

मसौढ़ी बाजार बचाओ संघर्ष समिति के अंतर्गत फुलवारी शरीफ विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में पूर्व - मध्य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल से मिलकर जमीनी समस्याओं से अवगत कराया और स्पॉट विजिट करने का आग्रह किया.
वार्ता में शामिल स्थानीय व्यवसायियों के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक को बताया कि लगभग 1911 से पहले  से स्थापित ऐतिहासिक मसौढ़ी  बाजार आर ओ बी के एलाइंमेंट में संशोधन से बच जाएगा और हज़ारों नागरिकों की रोज़ी रोटी छिन जाने से बच जाएगा.
व्यवसायियों ने बताया कि प्रस्तावित आर ओ बी के एलाईंमेंट पर रेलवे और राज्य प्रशासन मिलकर पुनर्विचार करे तो बहुतेरे विकल्प हैं जिससे मसौढ़ी बाजार पर निर्भर हज़ारों परिवारों का जीवन बर्बाद होने से बचाया जा सकता है.
महाप्रबंधक अनिल खंडेलवाल ने मसौढ़ी बाजार बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया कि इसमें रेल प्रशासन की तरफ से रेल ईंजीनियर द्वारा स्पॉट विजिट कर पुनर्सर्वेक्षण किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि महाप्रबंधक के साथ वार्ता बहुत सौहार्दपूर्ण और साकारात्मक रहा. हमें पूरा विश्वास है कि तमाम मसौढ़ी वासियों के हित में निर्णय लिया जाएगा और आर ओ बी और एप्रोच रोड का एलाईंमेंट का स्थानांतरण होकर रहेगा.
माननीय विधायक गोपाल रविदास के नेतृत्व में मसौढ़ी बाजार बचाओ समिति के प्रतिनिमंडल ने चार सुत्रीय मांग पत्र सौंपा और मसौढ़ी बाजार बचाने के लिए आर ओ बी और एप्रोच रोड के एलाईंमेंट में तब्दीली करने का प्रस्ताव के चार विकल्पों पर विचार करने के अपील को दुहराया.

उपमुख्यमंत्री के पी. ए. इस मामले तत्काल हस्तक्षेप कर व्यापक जनहित में मांग पत्र पर सकारात्मक पहल करने की अपील की है.
जल्द ही प्रतिनिधिमंडल के सदस्य माननीय गोपाल रविदास के नेतृत्व में माननीय उपमुख्यमंत्री से मिलेगा जिसमें भाकपा माले के विधायक दल के नेता महबूब आलम के रहने की प्रबल संभावना है.
पूर्व मध्य रेलवे महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपने गए प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों में राजू कुमार , मकसूद राजा, अशोक यादब,बिक्की यादव, बूटी मियाँ, गुरुजी,एडवोकेट गुप्ता जी,शिशुपाल, रंजय, पुनीत, संजय शामिल थे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार