रेलवे स्टेशन से चोरी किये 06 लाख का ज्वेलरी बरामद एवं चोर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन से चोरी किये 06 लाख का ज्वेलरी बरामद एवं चोर गिरफ्तार
दिनांक-02.12.23 को अभिषेक कुमार, सा०-माउर, थाना-बरवीघा, जिला-शेखपुरा के अपनी पत्नी आरती कुमारी के साथ यात्रा करने के कम में राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म सं0-04 पर हटिया इस्लामपुर एक्स० में चढ़ने के कम में किसी अज्ञात के द्वारा जेवरात से भरा लेडिज पर्स चोरी कर लिया गया। इस संबंध में वादी अभिषेक कुमार के आवेदन पर रेल थाना पटना जं० (राजेन्द्रनगर) कांड सं0-1073/23 दर्ज किया गया।

उक्त कांड का अनुसंधान के कम में त्वरित कार्रवाई करते हुए रेल पी०पी० अध्यक्ष, राजेन्द्रनगर एवं टीम के द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी अनुसंधान कर एवं राजेन्द्रनगर रेलवे स्टेशन पर लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज के अवलोकन कर चोरी करने वाली एक महिला आँचल पासी को रेलवे स्टेशन पटना जं० प्लेटफार्म सं0-04/05 से गिरफ्तार किया गया जिसके पास से विधिवत् तलाशी लिए जाने पर चोरी किये एक जोड़ी सोने का झुमका बरामद किया गया। उक्त महिला के द्वारा पूछ-ताछ किये जाने पर उक्त कांड में संलिप्त होने की बात बतायी गयी एवं उसके निशानदेही के आधार पर छापामारी कर खगौल लक नहर पर से उसके पति देवा गुलगुलिया उर्फ मोनु को उक्त कांड में चोरी किये सभी सामानों के साथ गिरफ्तार किया गया। एवं 01 विधि-विरूद्ध बालिका को पकड़ा गया जिसे जे०जे० बोर्ड के समक्ष उपस्थापित किया जा रहा है।

अपराध शैलीः-
महिला के द्वारा अपने साथ छोटे बच्चे को गोद में रखकर ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों का सामान चोरी करने का कार्य किया जाता है। जिसके उपरांत उसका पति चोरी किये सामानों को लेकर चला जाता है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम :-
01. 02. ऑचल पासी, पति-देवा गुलगुलिया उर्फ मोनु देवा
गुलगुलिया उर्फ मोनु, पे०-संजय गुलगुलिया एवं

विधि-विरूद्ध बालिका को पकड़ा गया।
01 सभी का सा०-सिंह नगर झरियों, याना झरियाँ, जिला-धनबाद (झारखंड)

बरामद समानों की विवरणीः-

01.

02 जोड़ी सोने का झुमका

02. 02 सोने का चैन

03. 01 मंगलसूत्र

03 सोने का अंगुठी

04. 05. 01 जोड़ा सोने कानवाली

06. 01 ढोलना सभी का अनुमानित राशि करीब 6,00,000/-रू० (छः लाख रूपये)

छापेमारी टीम का नाम।

01. पु०अ०नि० संतोष कुमार, रेल पी०पी० अध्यक्ष, राजेन्द्रनगर।

02.

पु०अ०नि० गणेश पासवान, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर। हव०/ अरविन्द प्रसाद, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर।

03. 04. सि०/ बब्लु कुमार, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर।

05. सि०/ चंदन कुमार, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर।

06.

म०सि०/ सरिता कुमारी, रेल पी०पी० राजेन्द्रनगर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार