बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटनाराज्य सरकार द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस दिनांक 03.12.2023 को मेघा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र में "मेधा दिवस" समारोह 2023 का आयोजन किया गया

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, पटना
राज्य सरकार द्वारा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के जन्मदिवस दिनांक 03.12.2023 को मेघा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा ज्ञान भवन, सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र में "मेधा दिवस" समारोह 2023 का आयोजन किया गया,

 जिसमें श्री के० के० पाठक, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उपस्थित थे।

2. श्री के० के० पाठक, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग एवं श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 के टॉपर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मैट्रिक में पूरे राज्य में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले 90 विद्यार्थियों तथा इंटर में तीनों संकाय (वाणिज्य, कला एवं विज्ञान संकाय) में प्रथम 5 स्थान प्राप्त किए हुए 26 विद्यार्थियों को आज पुरस्कृत किया गया।
3. समिति द्वारा मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 01 लाख रूपये, द्वितीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 75 हजार रूपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त किए हुए विद्यार्थी को 50 हजार रूपये प्रदान किया गया। साथ ही, उन्हें एक एक लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किया गया। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 में चतुर्थ स्थान से दशम् तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 हजार रूपया, प्रशस्ति-पत्र, मेडल एवं लैपटॉप से सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त, इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा, 2023 के चतुर्थ एवं पंचम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 15 हजार रूपया, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं लैपटॉप प्रदान किया गया।
4. वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा, 2023 के उत्कृष्ट संचालन में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले राज्य के 10 जिलों यथा-1. मुजफ्फरपुर 2 पटना 3. दरभंगा 4. सुपौल 5. नालन्दा 6. पश्चिम चम्पारण 7. गया 8. भागलपुर 9. वैशाली 10. अररिया के जिला पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को भी आज इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया। 5. इस अवसर पर अपने संबोधन में श्री के० के० पाठक, अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग,
बिहार ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को बधाई दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में तथा

बिहार बोर्ड ने पिछले कुछ वर्षों में मेहनत की है, जिसका परिणाम अब देखने को मिल रहा है। विगत कुछ वर्षों में बिहार बोर्ड में काफी सुधार किये गये है। 16 एवं 17 जून 2023 को पटना में आयोजित नेशनल कॉन्क्लेव में 23 राज्यो के 32 अध्यक्ष / सचिव/ पदाधिकारी सम्मिलित हुए थे। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव ने कहा कि कॉन्क्लेव के दौरान परीक्षा व्यवस्था के बिहार मॉडल की चर्चा हुई और सी०बी०एस०ई० सहित विभिन्न परीक्षा बोर्डों ने बिहार बोर्ड के परीक्षा व्यवस्था को सराहा। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड समयबद्ध तरीके से परीक्षाओं का परिणाम जारी कर रहा है और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर रहा है।

6. इस अवसर पर श्री आनन्द किशोर, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समित्ति ने अपने सम्बोधन के क्रम में "मेधा दिवस" क अवसर पर इंटर एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2023 के मेधावी विद्याथियों को बधाई दिया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अध्यक्ष ने कहा कि वर्ष 2017 से 3 दिसम्बर को मेधा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विगत वर्षों में कई उपलब्धियाँ हासिल की हैं, जिसके कारण समिति नित नये आयामों को प्राप्त करते हुए उच्च तकनीको गुणवत्ता के साथ समय पर परीक्षाफल का प्रकाशन करते हुए न सिर्फ राज्य में बल्कि परे देश में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज जो भी 116 टॉपर्स विद्यार्थी यहाँ उपस्थित हुए हैं, ये बिहार के उन विभूतियों में से हैं जो इस परीक्षा में लगभग तीस लाख विद्यार्थियों में से सफल हुए हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से पूरे राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
7. "मेधा दिवस" समारोह 2022 के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्री श्रीश चौधरी, प्रोफेसर (से०नि०), आई०आई०टी० मद्रास द्वारा डॉ० राजेन्द्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान दिया गया। श्री चौधरी ने आई०आई०टी० मदास में तीस वर्षों तक सेवा दी तथा वर्ष 2015 में वहाँ से सेवानिवृत हुए। अपने व्यक्तव्य में श्री चौधरी ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को जीवन में स्वावलम्बी

रहते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने की सलाह दी।

8. कार्यक्रम के अंत में पटना जिला के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति, महिला सशक्तिकरण से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिससे

दर्शक मंत्रमुग्ध हुए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार