भूमिहीनों के बीच भाकपा-माले के फुलवारी शरीफ विधायक कॉ गोपाल रविदास की उपस्थिति में हुई जमीन वितरण की शुरुआत*
भूमिहीनों के बीच भाकपा-माले के फुलवारी शरीफ विधायक कॉ गोपाल रविदास की उपस्थिति में हुई जमीन वितरण की शुरुआत*
*गरीबों के लिए जमीन और मर्यादा की लड़ाई के साथ साथ गरीब विरोधी फासीवादी मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने का संघर्ष जारी है - गोपाल रविदास*
फतुहा प्रखंड के उसफा गांव में सन् 1990 में 40 बीघा मठ की ज़मीन पर भाकपा-माले के नेतृत्व में भूमि आंदोलन किया गया था.
सभा को भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य व फुलवारी शरीफ के विधायक कॉ गोपाल रविदास ने संबोधित किया.
उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जमीन का सवाल बिहार के भूमिहीन गरीबों के लिए आज भी प्रमुख सवाल है. भूमि सुधार आयोग की सिफारिशों को अविलंब लागू किया जाना चाहिए.
इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में स्थानीय भूमिहीन गरीबों का जुटान हुआ. भूमि आंदोलन में शहीद हुए साथियों के परिवारों के बीच जमीन वितृत करके इसकी शुरुआत हुई है जिसे कई चरणों में सम्पन्न किया जाएगा.
सभा में उपस्थित सभी भूमिहीन गरीब उत्साहित दिखे. एक लम्बे संघर्ष के बाद जीत की खुशी उनके चेहरे से स्पष्ट थी.
इस सभा में भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेन्द्र यादव, खेत मजदूर सभा के नवनिर्वाचित प्रखंड सचिव मुन्ना पंडित, खेत मजदूर सभा के जिला स्तर के नेता नागेश्वर पासवान व राज्य कमेटी सदस्य कमलेश कुमार भी मौजूद थे.
सभा को सभी नेताओं ने संबोधित किया.
संजय रविदास*
विधायक, फुलवारी शरीफ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें