बिहार पुलिस के डाक वितरण हेतु लिये गये दो महत्वपूर्ण निर्णय1. डाक वितरण हेतु भारतीय डाक विभाग से समझौताबिहार पुलिस में राज्य के विभिन्न 104 कार्यालयों में डाक का आदान प्रदान किया जाता है।
बिहार पुलिस के डाक वितरण हेतु लिये गये दो महत्वपूर्ण निर्णय
1. डाक वितरण हेतु भारतीय डाक विभाग से समझौता
बिहार पुलिस में राज्य के विभिन्न 104 कार्यालयों में डाक का आदान प्रदान किया जाता है।
इन डाकों के वितरण हेतु प्रतिमाह लगभग 1 हजार मानव बल (सिपाही) प्रयुक्त होते हैं।
1 सिपाही का औसत वेतन 50 हजार यदि माना जाय तो प्रतिमाह 5 करोड़ रुपयों का व्यय पुलिस विभाग के डाक वितरण में होता है। यह व्यय वार्षिक 60 करोड़ रुपये होता है जो एक बड़ी राशि है। इसके अतिरिक्त डाक वितरण हेतु यात्रा करने वाले सिपाही को यात्रा भत्ता भी दिया जाता है।
> डाक वितरण हेतु प्रयुक्त मानव बल के वेतन मद में व्यय होने वाली इस बड़ी राशि को सीमित करने के उद्देश्य से डाक वितरण हेतु अन्य व्यवस्था किये जाने के लिए डाक विभाग से करार किया जा रहा है।
प्रत्येक वर्ष लगभग 2.50 लाख डाक का वितरण किया जाता है। इन 2.50 लाख डाक को यदि डाक विभाग के सहयोग से भिजवाया जाय तो उसके व्यय का अंदाज इस प्रकार लगाया जा सकता है। डाक विभाग के द्वारा प्रति एसाइन्मेण्ट (प्रति डाक ) 30 रुपये की राशि ली जाएगी। यदि पूरे वर्ष में 2.50 लाख डाक का वितरण डाक विभाग के सहयोग से किया जाए तो 250000 x 30 75 लाख रुपयों का व्यय होगा। इस प्रकार यदि माना जाए तो पूरे वर्ष में डाक वितरण के मद में अधिकाधिक 1 करोड़ रुपयों का व्यय होगा जो 60 करोड़ रुपयों की अपेक्षा काफी कम है।
परीक्षण के रूप में 21 नवम्बर 2023 से 31 मार्च 2024 तक डाक विभाग के माध्यम से पुलिस डाक का वितरण कराया जाएगा।
> इसके उपरान्त इसकी वृहद समीक्षा की जाएगी तथा और सुधारात्मक उपाय किये जाएँगे।
राज्य में 1066 पुलिस थाने है सुविधा के अनुसार थाना / कार्यालय को निकटस्थ डाकघर के साथ मैपिंग किया गया है। इसका उद्देश्य यह है कि थाना से डाकघर की दूरी के अनुसार थाना / कार्यालय को स्पष्ट रहे कि उसे किस डाकघर के माध्यम से डाक प्रेषित करना है।
इस व्यवस्था से होने वाले लाभ
• इस प्रकार इस व्यवस्था के किये जाने से एक बड़े सरकारी खर्च की बचत होगी।
• पूर्व से डाक वितरण हेतु चल रही व्यवस्था में प्रति माह लगभग 1000 कर्मियों (Man days) के श्रम तथा समय का उपयोग विधि व्यवस्था संधारण सहित पुलिसिंग के अन्य कार्य में किया जा सकेगा।
•
भारतीय डाक विभाग के सहयोग से डाक वितरण किये जाने का एक महत्वपूर्ण लाभ यह है कि कम शुल्म में पत्रों को देश के किसी कोने में आसानी से भेजा जा सकता है। यदि दूसरे राज्यों में भेजे जाने वाले डाकों को किसी दूत से भेजवाया जाए तो इससे मानव संसाधन सहित अधिक धन राशि व्यय होगी।
वर्तमान लागू टैरिफ (रुपये में)
200 किमी तक
35
35
वज़न
स्थानीय 15
201 से 1000 कि.मी
1001 से 2000 किमी
35
60
80
2000 किमी से ऊपर
35
70
90
50
15
30
40
50
50 ग्राम तक
51. ग्राम से 200 25
35
40
60
ग्राम
201 ग्राम से 500 30
ग्राम अतिरिक्त 500 ग्राम 10
और उसका भाग
2. सामान्य पत्राचार हेतु ईमेल का प्रयोग हेतु निदेश
• इसके अतिरिक्त डाकों के सुविधापूर्वक सम्प्रेषण हेतु यह आदेश निर्गत किया जा रहा है कि जिलों से पत्र ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया जाए तथा अनावश्यक प्रतिलिपि भेजे जाने पर रोक लगाई जा रही है।
> इं०मेल से पत्राचार का लाभ यह होगा कि कागज मुक्त पत्राचार होगा. दूत के माध्यम से भेजे जाने
वाले पत्रों में लगने वाले समय तथा व्यय होने वाली राशि का बचत होगा।
• NIC के आधिकारिक ई०मेल के माध्यम से पत्राचार होने पर प्रोटेक्टेड पासवर्ड दिये जाने के कारण पत्र की गोपनीयता बनी रहेगी तथा मैन टू मैन (Encrypted ) होगा।
महत्वपूर्ण डाक जहाँ भौतिक रूप से मूल दस्तावेज की आवश्यकता है यथा सेवा पुस्त, प्रदर्श इत्यादि को पूर्व की भाँति विशेष दूत से ही भेजा जाएगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें