पटना! राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रन्ट के तत्वधान पूर्व में दिनांक 02 नवम्बर 2013 से 6 नवम्बर 2023 तक प्रखण्ड संसाधन (BRC) का घेरावे कर रसोइयों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया

पटना! राष्ट्रीय मध्यान्ह भोजन रसोइया फ्रन्ट के तत्वधान पूर्व में दिनांक 02 नवम्बर 2013 से 6 नवम्बर 2023 तक प्रखण्ड संसाधन (BRC) का घेरावे कर रसोइयों द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया
 एवं दिनांक 07 एक 08 नवम्बर 2023 को गर्दनीबाग पटना में मे रसोइयों की भूखमरी मिटाओ अधिकार दिलाओ रैली एवं धरना प्रदर्शन का आयोजन किया था जिसमें प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा श्रीमान जिलाधिकारी पटना को संगठन द्वारा मांग पत्र समर्पित किया गया जिसमें श्रीमान निदेशक महोदय प्रधानमंत्री पोषण योजना पटना, मा० मुख्य मंत्री बिहार प्रदेश शासन पटना तथा मा० शिक्षा मंत्री बिहार प्रदेश शासन पटना के नाम सम्बोधित मांग पत्र समर्पित किया
 जिसमे अश्वासन मिला की संगठन द्वारा उपलब्ध कराया गया ज्ञापन सम्बंधित लोगो को भेज दिया जायेगा और संगठन के प्रतिनिधि मंडल को वार्ता के लिये बुलाया जायेगा | उसी क्रम में कल दिनांक 29/11/2023 को पूर्वा० 11:00 बजे से निदेशालय में निदेशक मिथिलेश मिश्रा एवं प्रभारी उप निदेशक बालेश्वर प्रसाद यादव प्रधानमंत्री पोषण योजना समिति, पटना से संगठन के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से वार्ता हुआ है जिसमे रसोइयों के मानदेय में बढोतरी पर सहमति बनी है प्रभारी उप निदेशक बालेश्वर यादव जी द्वारा प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को आश्वासन मिला है कि जनवरी माह से सरकार मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है। संगठन के संस्थापक-सह-राष्ट्रीय महासचिव द्वारा संगठन की ओर से 15 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत किया गया | जिसमे मुख्य रूप से मानदेय
 बढ़ोतरी प्रधानमंत्री पोषण योजना को N.G.O से मुक्त करना, मृतक रसोइयों के आश्रितों को बकाया अनुग्रह राशि भुगतान करने, रसोइयों को नियुक्ति पत्र जारी करने, कार्यरत रसोइयो को भविष्य निधि योजना का लाभ देने, पेन्शन योजना के लाभ सहित अन्य मांगो पर चर्चा किया गया, जिस पर निदेशक महोदय द्वारा संतोषजनक आश्वासन मिला | संगठन द्वारा पूर्व में ही हड़ताल समाप्ति घोषण हो चुकी है प्रतिनिधि मंडल संस्थापक- सह-राष्ट्रीय महासचिव रामकृपाल जी के नेतृत्व में वार्ता में सामिल हुआ जिसमे राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष कंचन कुवर, प्रदेश सचिव सुनैना देवी एवं प्रदेश प्रधान सचिव ओमप्रकाश राय ने भाग लिया |

R

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार