तीसरा मोर्चा मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगा

तीसरा मोर्चा मजबूती से लोकसभा चुनाव लड़ेगा
      पटना । 15 फरवरी । कर्मचारी नविष्य निधि , आर ब्लॉक पटना में तीसरा मोर्चा की ओर से लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित किया गया । प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए संयोजक वी वी सिंह ने कहा किआज देश विषम परिस्थिति से गुजर रहा है । हर तरफ अफरा .तफरी की हालत है । नौजवानों के सामने बेरोजगारी की समस्या है, मजदूरों - किसानों के सामने उनके रोजगार का संकट है । निजीकरण ने विद्यार्थियों के सामने संकटों का टीला खडा कर दिया है। आम लोगों का जीवन इस महंगाई ने दूभर कर दिया है । चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो, मूलभूत सुविधाओं की बात हो हर आदमी कराह रहा है । इस व्यवस्था ने देश को आम और खास के दो पाटों में बाँट दिया है और रही - सही कसर इसी व्यवस्था के कारण उत्पन्न सांप्रदायिक और जातीय नफरतों ने पूरा कर दिया है । सत्ता पक्ष और विपक्ष अपनी - अपनी डफली और अपना - अपना राग बजाने में व्यवस्त है । सत्ता पक्ष गैर लोकतांत्रिक तरीका अपनाकर लोकतंत्र को समाप्त करना चाहता है । वह सीबीआई, आई बी, एन आई ए जैसी तमाम संस्थाओं का दुरुपयोग कर प्रतिरोध की आवाज को दबाना चाहता है ।ऐसी स्थिति में तीसरा मोर्चा ने गंभीर संकट से चिरे इस मुल्क को उबारते के लिए व्यापक अभियान चला रखा है और आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार किया है। हम मुस्तैदी से चुनाव का सामना करेंगे और देश के सामने एक मजबूत विकल्प पेश करेंगे।
      प्रेस कांफ्रेंस में तीसरा मोर्चा के तमाम घटक संगठन के प्रतिनिधि शामिल थे जिसमें बिहार के 28 जिलों में तीसरा मोर्चा ने अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा किया । संयोजक के अलावा प्रेस कांफ्रेस को मुख्य रूप से महबूब आलम अंसारी, राजबल्लभ सिंह, अखिलेश कुमार, नेहा सिंह, कौशल किशोर सिंह आदि ने संबोधित किया ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार