*संविदा एएनएम का सातवें दिन धरना जारी* बगैर परीक्षा काउंसलिंग आधार पर 10709 पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग*-- *संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा

 *संविदा एएनएम का सातवें दिन धरना जारी*, *बगैर परीक्षा काउंसलिंग आधार पर 10709 पदों पर स्थायी नियुक्ति की मांग*-- *संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा*  
◆ *माले विधायक संदीप सौरभ सहित महासंघ (गोप गुट) ऐक्टू के अनेक नेताओं ने किया संबोधित*.

 *महागठबंधन सरकार से अपने घोषणा के अनुरूप वादा निभाने की मांग की*  - *निरंजन कुमार सिंहा* 

 *सरकार जबतक हमारी मांग पूरी नहीं करती तबतक धरना और हड़ताल जारी रहेगा*  - *अर्चना कुमारी* 
स्वास्थ्य विभाग मे संविदा पर वर्षों से कार्यरत हजारों एएनएम का धरना आज सातवे दिन भी गर्दनीबाग धरना स्थल पर जारी रहा वहीं आज दूसरे दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रही।
हड़ताल और धरना के कारण इंद्रधनुष टीका कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।
आज धरना को माले विधायक संदीप सौरभ सहित महासंघ गोप गुट के सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद, आशा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष शशि यादव, ऐक्टू राज्य सचिव रणविजय कुमार,महासंघ (गोप गुट)  राज्य अध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ (गोप गुट) के महासचिव कृष्णानंद सिंह सहित अन्य ट्रेड यूनियन व कर्मचारी महासंघ के नेताओं ने संबोधित किया।

माले विधायक संदीप सौरभ ने हडताली संविदा एएनएम कर्मियों को संबोधित करते हुए उनकी मांग और आंदोलन का समर्थन किया, उन्होंने कहा कि सरकार नियमावली के विपरीत मनमाने ढंग से नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना चाहती है जो गलत है ,उन्होंने कहा कि नियमावली 2018 के तहत हजारो एएनएम की स्थायी नियुक्ति सरकार बगैर परीक्षा के पहले कर चुकी है लेकिन अब शेष 10709 पदों पर नियुक्ति परीक्षा लेकर करना चाह रही है जो गलत है, उन्होंने सरकार से 10709 पदों पर नियलवली 2018 के तहत संविदा एएनएम को बिना परीक्षा लिए काउंसलिंग करा सभी की स्थायी नियुक्ति करने की मांग किया है।
बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ अध्यक्ष शशि यादव ने आंदोलनकारी संविदा एएनएम  कर्मियों के हौसला बढ़ाते हुए आंदोलन को मजबूत कर मांगों के समर्थन में सरकार को झुकाने का आह्वान किया कहा कि सरकार गलत कर रही है और आप सरकार को नियमानुकूल नियुक्ति की मांग उठा रही है जो सरकार के लिए शर्मनाक है। महासंघ (गोप गुट) अध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ महासचिव कृष्णनंदन सिंह  ने  महागठबन्धन सरकार से हडताली घोषणा पत्र के अनुरूप वादा निभाने की मांग किया
महासंघ (गोप गुट).सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद और ऐक्टू सचिव रणविजय कुमार ने आंदोलनकारी संविदा एएनएम कर्मियों के धरना को संबोधित करते हुए सरकार से सम्मानजनक वार्ता कर मांगे पूरी करने की मांग किया साथ ही बिहार में खस्ताहाल स्वास्थ्य व्यवस्था जिसकी पोल कोरोना के दौरान पुरी तरह खुल गयी तब सरकार ने बिहार के स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ करने की बात कहा लेकिन सरकार नियुक्ति में अडंगेबाज नीतियों से बाज नही आ रही है। नेताओं ने सरकार से अड़ंगेबाज नीति का त्याग कर बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ करने की।मांग किया और कहा कि जिन नर्सों- ए एन एम के कंधों पर बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था दौड़ती है उस हड़ताली संविदा ए एन एम कर्मियों की नियुक्ति में सरकार अड़ंगेबाजी करने के बजाए नियमावली2018 के तहत बगैर परीक्षा के काउंसलिग आधार पर स्थायी नियुक्ति जल्द से जल्द पुरी करे उन्होने इसकी पुरजोर मांग किया।
बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा (गोपगुट)  संयोजिका अर्चना कुमारी ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार महिला एएनएम की बात नहीं सुन रही है जो बिल्कुल ही गलत है । साथ ही उन्होंने कहा कि 2022 के वैकेंसी पर 2023 का नियमावली थोपना किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है ,यह सरासर गलत है । उन्होंने  राज्य सरकार से जल्द से जल्द तकनीकी आयोग को काउंसलिंग की तिथि निर्धारित करने के लिए आदेश देने और एएनएम की हड़ताल समाप्त कराने की मांग किया । अर्चना कुमारी ने बताया कि एएनएम की एक सूत्री मांग है कि 2022 में निकाले गये विज्ञापन के अनुसार *बिहार तकनीकी चयन आयोग* द्वारा काउंसलिंग की तिथि निर्धारित की जाए और  अविलंब 10,709 एएनएम की बहाली की जाए और कहा कि सरकार जबतक हमारी मांग पूरी नहीं करती तबतक धरना और हड़ताल जारी रहेगा।
 
  गर्दनीबाग में धरना स्थल पर सभा का संचालन अर्चना कुमारी संयोजिका ,उषा कुमारी  सहसंयोजिका तथा पिंकी कुमारी कोषाध्यक्ष ने की  । 

–अर्चना कुमारी
   *संयोजिका* 
  उषा कुमारी
  *सहसंयोजिका* 
 *बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार