अधिवक्ताओं के द्वारा माननिये पटना उच्च न्याययालय के गेट नंबर २ पर अधिवक्ता अभिनव शंकर तथा मुंशी के साथ हाल ही में उनके चैम्बर में हुए पटना पुलिस के द्वारा हमले की घटना के आलोक में धरना दिया गया
आज दिनांक २४-०२-२०२३ को बार के अधिवक्ताओं के द्वारा माननिये पटना उच्च न्याययालय के गेट नंबर २ पर अधिवक्ता अभिनव शंकर तथा मुंशी के साथ हाल ही में उनके चैम्बर में हुए पटना पुलिस के द्वारा हमले की घटना के आलोक में धरना दिया गया,
तथा केंद्र सरकार और राज्य सरकार से इस घटना की उच्च सतरिये जांच की मांग, अभिनव शंकर की सुरक्षा, अधिवक्ताओ की प्रतिरक्षा तथा युवा अधिवक्ता एसोसिएशन की मांग की गई
२१-०१-२०२३ की घटना से विरोध शुरू हो गया था, जिसमे बार के युवा विद्वान सदस्य श्री अभिनव शंकर को आपराधिक साजिस क तहत ऐस के पूरी के थानाप्रभारी धीरज कुमार,पारस दास सहायक उप निरीक्षक ऐसी ऐस्टी थाना तथा ३५-४० पुलिसकर्मियो के द्वारा ऑफिस से अपहरण कर के मारते पीटते जान मारने क नियत से श्री कृष्णा पूरी थाना लाते हे और एक नया केस ऐसी ऐस्टी करके जेल भेज दिए, यह सारा प्रकरण राजेश कुमार पासवान कॉस्टम सुपरिटेंडेंट पटना के कहने पर किया गया है क्योकि अभिनव शंकर उनके खिलाफ फैमली कोर्ट में उनकी पत्नी के अधिवक्ता थे, इसे पहले भी राजेश कुमार ने कई बार फ़ोन पर अधिवक्ता अभिनव शंकर को धमकी दिया था, इतना ही नहीं अधिवक्ता अभिनव शंकर को हथकड़ी पहना कर भरे समाज के सामने से उनके इज़्ज़त को तार तार करने के लिए ले जाया गया तथा कोर्ट में जज साहेब क पास हथकड़ी के साथ प्रोडूस किया गया, जज साहेब के बोलने तथा डाटने के बाद हथकड़ी को खोला गया, अधिवक्ता अभिनव शंकर ने इस घटना की सूचना माननीये राष्ट्रपति, प्रधानमंती, मुख्य न्यायाधीश सुप्रीम कोर्ट, बार कौंसिल ऑफ़ इंडिया, गृह मंत्री , कानून मंत्री, राज्यपाल बिहार, मुख्य न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय, मुख्यमंत्री बिहार
, बिहार बार कौंसिल , अधिवक्ता एसोसिएशन, पुलिस महानिदेशक बिहार, और भी बरिये पुलिस पदाधिकारी को डाक के द्वारा दिया था परन्तु इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है| अधिवक्ता अभिनव शंकर को अभी भी ऑफिस के बाहर हर दिन धमकी दी जाती है, ऐसे में कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है इसलिए अधिवक्ताओ की मांग है की अभिनव शंकर को तुरंत सुरक्षा दिया जाये तथा उन अपराधियो तथा उनके सहयोगियों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्यवाई शुरू की जाए नहीं तो अधिवक्ताओ ने यह बोला है की यह धरना महाधरना में बदल जायेगा, तथा अधिवक्तागन युवा एसोसिएशन की भी मांग दिल्ली बार के तर्ज पर करते है ताकि बार और भी मजबूत हो सके | इस धरना को लीड अधिवक्ता उद्भव कर रहे थे तथा उनके साथ में अधिवक्ता अभिनव शंकर, कार्तिक कुमार, शिवम् कुमार,हंसिका दयाल, मिथुन कुमार राम, मोह्हमद आतिफ, अंशुमान कुमार, प्रियंम राज, रजत कशयप, सनी कुमार, अमन कुमार, गौरव कुमार, चमन कुमार तथा अन्य अधिवक्तागण मौजूद थे |
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें