संपत्ति कर का भुगतान अब हुआ बहुत आसान*
*संपत्ति कर का भुगतान अब हुआ बहुत आसान*
*पटनावासी घर बैठे करें संपत्ति कर का भुगतान, पटना नगर निगम करेगा आपका सम्मान*
*ऑनलाइन पेमेंट करने पर लकी ड्रॉ के माध्यम से चुने जाएंगे निगम के सभी अंचल के विजेता*
पटना - 16 फरवरी 2023
पटना नगर निगम के सभी करदाता अपने संपत्ति कर का सुगमता से घर बैठे pmc.bihar.gov.in पर ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। गौरतलब है कि ऑनलाइन संपत्ति कर का ऑनलाइन भुगतान करने में एक मिनट से भी कम समय लगता है। इसके साथ ही *ऑनलाइन भुगतान करने वाले नागरिकों को सम्मानित करने हेतु पटना नगर निगम के सभी अंचल से 3 नागरिकों को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत किया जायेगा।* शहरवासी जो भी संपत्ति कर के दायरे से बाहर हैं तो घर बैठे अपनी संपत्ति का ऑनलाइन असेसमेंट पटना नगर निगम के पोर्टल pmc.bihar.gov.in पर कर सकते हैं। इसके साथ ही पटना नगर निगम द्वारा पटना शहर के हर घर का सर्वेक्षण किया जा रहा है। जिन संपत्ति धारकों ने अपनी संपत्ति का सही मूल्यांकन नहीं करवाया है या संपत्ति कर के दायरे से बाहर हैं उनपर सौ प्रतिशत जुर्माने के साथ संपत्ति कर वसूला जायेगा।
पटना नगर निगम द्वारा *आमजनों से अपील की जा रही है कि अपने संपत्ति कर का सही एवं ससमय भुगतान करें* और एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें