बिहार पुलिस मुख्यालय दिनांक 25.01.2023 ( सं0-67)बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल के द्वारा वांछित कुख्यात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी
बिहार पुलिस मुख्यालय दिनांक 25.01.2023 ( सं0-67)
बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल के द्वारा वांछित कुख्यात अपराधकर्मी की गिरफ्तारी
दिनांक 25.01.2023 को बिहार पुलिस की एस.टी.एफ. के द्वारा बेगूसराय जिले के 50,000 रुपये के घोषित इनामी वांछित कुख्यात अपराधकर्मी कारे उर्फ करुआ, पे० रामाशीष बिन्द, सा० सिमरिया घाट बिन्द टोली थाना बरौनी ( चकिया ओ०पी०), जिला- बेगूसराय को खगडिया जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से छापामारी कर गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार कुख्यात अपराधकर्मी के विरुद्ध हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट तथा रेलवे
एक्ट सहित अन्य कई गम्भीर अपराध की धाराओं में काण्ड अंकित हैं।
बिहार पुलिस मुख्यालय पटना के ज्ञापांक 131 / अभियान (एस.आइ.जी.), पटना दिनांक 18.01. 2023 के आलोक में कारे उर्फ करुआ के विरुद्ध 50,000 रुपये इनाम की घोषणा की गयी थी। गिरफ्तार अपराधकर्मी कारे उर्फ करुआ बिन्द का आपराधिक इतिहास
कुख्यात अपराधकर्मी कारे उर्फ करुआ बिन्द बेगूसराय जिला के बरौनी थाना के 06 काण्डों में, तेघरा थाना के 01 काण्ड में तथा मराची थाना के 01 काण्ड में अर्थात कुल 08 काण्डों में आरोपित / वांछित था।
बिहार पुलिस के द्वारा अपराधकर्मिया के विरुद्ध निरन्तर कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें