श्री डॉ० संजीव कुमार सिंघल, पुलिस महानिदेशक, बिहार की सेवानिवृत्ति तथा श्री राजविन्दर सिंह भट्टी, भा०पु०से० के द्वारा पुलिस महानिदेशक, बिहार का पदभार ग्रहण

बिहार पुलिस मुख्यालय दिनांक 19.12.2022

श्री डॉ० संजीव कुमार सिंघल, पुलिस महानिदेशक, बिहार की सेवानिवृत्ति तथा श्री राजविन्दर सिंह भट्टी, भा०पु०से० के द्वारा पुलिस महानिदेशक, बिहार का पदभार ग्रहण |
आज दिनांक 19.12.2022 को श्री डॉ० संजीव कुमार सिंघल, पुलिस महानिदेशक, बिहार अपनी दीर्घकालिक गौरवमयी तथा समर्पित सेवा के उपरान्त सेवानिवृत्त हुयें। श्री सिंघल की सेवानिवृत्ति के उपरान्त श्री राजविन्दर सिंह भट्टी, भा०पु०से० ने राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में योगदान देते हुये पुलिस महानिदेशक, बिहार के कार्यों का प्रभार ग्रहण किया।
प्रभार त्याग एवं ग्रहण करने के उपरान्त सेवानिवृत्त पुलिस

महानिदेशक के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह में श्री जितेन्द्र सिंह
गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) के द्वारा नवपदस्थापित तथा

सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, बिहार को पुष्प गुच्छ, पौध पात्र तथा अंगवस्त्र

देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री सिंघल ने नवपदस्थापित पुलिस महानिदेशक का स्वागत किया तथा सभी को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) के
द्वारा सभी आगन्तुक पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया, कार्यक्रम का संचालन पुलिस उप महानिरीक्षक, प्रशासन श्री बिकास बर्मन ने किया ।
नवपदस्थापित पुलिस महानिदेशक, बिहार श्री राजविन्दर सिंह भट्टी के द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया कि जो भी चुनौतियाँ हैं उसका सामना करेंगे, विधि व्यवस्था संधारण एवं अपराध की रोकथाम हेतु हर सम्भव प्रयास करेंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार