सच्चिदानन्द अखौरी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2022बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -2 डिहरी, जिला रोहतास में सच्चिदानन्द अखारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता - 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को श्री ए०के० अम्बेदकर, महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र

बिहार पुलिस मुख्यालय, दिनांक- 7.12.2022

सच्चिदानन्द अखौरी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2022 
लाइव मीडिया न्यूज़ पटना
बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस -2 डिहरी, जिला रोहतास में सच्चिदानन्द अखारी बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता - 2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनांक 02 दिसम्बर 2022 को श्री ए०के० अम्बेदकर, महानिदेशक बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के द्वारा किया गया।
इस प्रतियोगिता में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की कुल 21 वाहिनियों के प्रतियोगी भाग ले रहें है। इस प्रतियोगिता में रिवाल्वर / पिस्टल शूटिंग स्पर्धा स्टेनगन / कार्बाइन शूटिंग स्पर्धा रायफल शूटिंग स्पर्धा रायफल स्नैप शूटिंग स्पर्धा तथा एल०एम०जी० शूटिंग स्पर्धा में प्रतियोगियों के द्वारा अपनी शूटिंग दक्षता का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में सम्मिलित कई खिलाड़ी इसके पूर्व ऑल इण्डिया पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर मेडल जीत चुके है।
प्रतियोगिता के क्रम में दिनांक 04.12.2022 को वरीय पदाधिकारियों के लिए आयोजित
रिवाल्वर / पिस्टल स्पर्धा (15 गज) Squatting Position Double Hand Grip में पुलिस उपाधीक्षक श्री

शिव शंकर कुमार प्रथम स्थान पर, समादेष्टा श्री पूरन कुमार झा द्वितीय स्थान पर तथा समादेष्टा

श्रीमती स्वप्ना जी मेश्राम तृतीय स्थान पर रहीं। 25 गज फायर पोजीशन में भी उपरोक्त तीनों

पदाधिकारियों ने क्रमश प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया।

40-30 गज अटैक पोजीशन में प्रथम स्थान पर पुलिस उपाधीक्षक श्री शिव शंकर

कुमार, द्वितीय स्थान पर समादेष्टा श्री पूरन कुमार झा तथा तृतीय स्थान पर पुलिस उपाधीक्षक मो०

मुशीर आलम रहें।

50 गज स्नॅप पोजीशन में प्रथम स्थान पर समादेष्टा श्री पूरन कुमार झा, द्वितीय स्थान पर समादेष्टा श्रीमती स्वप्ना जी मेश्राम तथा तृतीय स्थान पर सहायक समादेष्टा श्री सागर कुमार

रहें। शूटिंग चैम्पियनशिप में 183 अंकों के साथ पुलिस उपाधीक्षक श्री शिव शंकर कुमार ओवर ऑल चैम्पियन रहें।

अन्य कोटि के लिए आयोजित प्रतियोगिता में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2 के सिपाही श्री योगेन्द्र प्रसाद ओवर ऑल चैम्पियन घोषित किये गये। छः राउण्ड अलग अलग गज की फायरिंग स्पर्धाओं में सिपाही योगेन्द्र प्रसाद पाँच बार प्रथम विजेता बनें। इस आयोजन में शूटिंग प्रतियोगिता के अतिरिक्त मैगजीन गार्ड प्रतियोगिता, टेण्ट पिचिंग प्रतियोगिता, पी०टी० एवं ड्रिल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। प्रत्येक दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन भी होता है।

इस प्रतियोगिता का समापन दिनांक- 11.12.2022 को होगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार