बिहार पटना से IG विकास वैभव की चोरी हुई पिस्टल बरामद, बेडरूम से लेकर भागा था होमगार्ड का बेटा

बिहार पटना से IG विकास वैभव की चोरी हुई पिस्टल बरामद, बेडरूम से लेकर भागा था होमगार्ड का बेटा 
जो पिस्टल चोरी हो गई थी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। चोरी गई पिस्टल के साथ साथ पुलिस ने 25 कारतूस को भी बरामद किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान सुमित ने पुलिस को बताया है कि साफ-सफाई करने वाले सूरज ने ही विकास वैभव के बेडरूम से उनकी पिस्टल को चुराया था और बाद में उसे बेच दिया था।
दरअसल, बीते 25 नवंबर को राजधानी पटना से आइजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी होने की खबर सामने आई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में  महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने शक के आधार पर घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे को हिरासत में लिया था। ऑपरेशन होने के कारण होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे को साफ-सफाई करने के लिए आईजी के आवास पर भेजा था। 
गुरुवार को विकास वैभव के आवास से उनकी लाइसेंसी रिवाल्‍वर की चोरी हो गई। पहले उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका पता नहीं चला। मामले की सूचना गर्दनीबाग पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और होमगार्ड जवान के बेटे को शव के आधार पर पकड़ लिया। थाने में जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो होमगार्ड के आरोपी बेटे ने सारा सच पुलिस के सामने उगल दिया। जिसके बाद पुलिस ने पिस्टल खरीदने वाले युवक को भी धर दबोचा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार