महिला कॉलेज खगौल महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया

महिला कॉलेज खगौल महाविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग एवं आई क्यू ए सी के संयुक्त तत्वाधान में संविधान दिवस मनाया गया
 भारतीय संविधान के विषय में जागरूकता बढ़ाने के लिए छात्राओं के लिए क्विज का आयोजन किया गया जिसमें महिला कॉलेज खगौल की छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ उषा विद्यार्थी ने सभी छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। भारत लोकतंत्र की जननी पर व्याख्यान देते हुए डॉ उषा विद्यार्थी ने  कहा कि देश के सभी नागरिकों को अपने अधिकार और कर्तव्य की जानकारी होनी चाहिए। राजनीति विज्ञान विभाग की शिक्षिका एवं इस कार्यक्रम की आयोजक डॉक्टर मधुश्री ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, डॉ राजेंद्र प्रसाद, सच्चिदानंद सिन्हा ,नंदलाल ,प्रेम बिहारी जैसी महान विभूतियों का संविधान निर्माण के प्रति योगदान को अविस्मरणीय बताया तथा भारतीय लोकतंत्र को समानता और जनकल्याण पर आधारित बताया। राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक डॉ दिलीप कुमार चौधरी ने अपने देश अपने संविधान और अपने लोकतंत्र को गौरव का विषय बताया। इस कार्यक्रम में हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ उदय राज, दर्शन शास्त्र विभाग की शिक्षिका डॉ खुशबू ने अपने विचार रखे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार