ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवगीत ने दिए स्वच्छ्ता के संदेश**बाल दिवस के मौके पर यूथ हॉस्टल में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम*
*ब्रांड एम्बेसडर नीतू नवगीत ने दिए स्वच्छ्ता के संदेश बाल दिवस के मौके पर यूथ हॉस्टल में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
पटना - 14 नवम्बर 2022
Live media news patna
पटना नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर नीतू कुमारी नवगीत द्वारा बाल दिवस के अवसर पर स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया यूथ हॉस्टल परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता संदेश एवं अपने शहर को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लेखिका ममता मेहरोत्रा, शिव नारायण सिंह एवं अन्य कलाप्रेमी मौजूद रहे। *स्वच्छता है गहना भैया याद रखना, घर घर अलख जगायेंगे स्वच्छ भारत बनेगा गीतों के माध्यम से जागरूक किया।*
मौके पर नमामि गंगा की पामीर सिंह, पवन सौरव, चर्चित कवि अंकेश जी, समाजसेवी धीरज जी, अभिनेता दीप श्रेष्ठ, अनुराग स्वरूप, अविनाश बंधु, पटना नगर निगम के कर्मी एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चे उपस्थित थे। नीतू नवगीत ने गीत संगीत के माध्यम से बच्चों को जागरूक किया और समझाया कि कैसे अपने देश व शहर को स्वच्छ रखा जाए।
पटना नगर निगम द्वारा विभिन्न स्कूलों में स्वच्छता के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही शहर के पार्को में भी आम लोगों से गीला सूखा कचरा अलग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें