सेंगेल (ASA) का सरना धर्म कोड जनसभा / गांधी मैदान पटना / 25.11.2022 (1) हम प्रकृति- पूजक आदिवासियों को अब तक भारत देश में संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार अनुच्छेद- 25 के तहत धार्मिक मान्यता का न्याय और अधिकार नहीं मिल सका है। अंततः हम आदिवासी धार्मिक मामले पर नरसंहार या जेनोसाइड के शिकार हैं। हमें ईसाई- मुसलमान आदि बनने- बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सेंगेल (ASA) का सरना धर्म कोड जनसभा / गांधी मैदान पटना / 25.11.2022
(1)  हम प्रकृति- पूजक आदिवासियों को अब तक भारत देश में संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकार अनुच्छेद- 25 के तहत धार्मिक मान्यता का न्याय और अधिकार नहीं मिल सका है। अंततः हम आदिवासी धार्मिक मामले पर नरसंहार या जेनोसाइड के शिकार हैं। हमें ईसाई- मुसलमान आदि बनने- बनाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
(2)   हम भारत के आदिवासी असली भूमि पुत्र हैं। हमारी विशिष्ट भाषा संस्कृति, सोच संस्कार, जीवन मूल्य हैं। जो प्रकृति- पर्यावरण से जुड़े हुए हैं। प्रकृति को ही हम अपना पालनहार मानते हैं, ईश्वर मानते हैं। जो हमें जीवन शक्ति प्रदान करता है। हम किसी व्यक्ति केंद्रित ईश्वर, मूर्ति पूजा या स्वर्ग- नरक की परिकल्पना भी नहीं करते हैं।   अतः प्रकृति पूजक आदिवासियों के लिए भिन्न एक धार्मिक पहचान अनिवार्य है। अन्यथा हमारा अस्तित्व, पहचान, हिस्सेदारी समाप्त हो जाता है।

(3)   आज धर्म परिवर्तन या कन्वर्शन पर माननीय सुप्रीम कोर्ट और अनेक संस्थानों ने चिंता व्यक्त किया है। रोकथाम हेतु कानून भी बन रहे हैं। अर्थात एक धर्म से दूसरे धर्म में जबरन परिवर्तन गलत है, गैरकानूनी है। मगर हम अधिकांश आदिवासी तो आज बिना धार्मिक मान्यता वाले प्राणी की तरह विवश (VULNARABLE)  छोड़ दिए गए हैं। जो शिकारियों के लिए खुले शिकार की तरह परोस दिए गये हैं।
(4)   जिस प्रकार हिंदू मैरेज एक्ट -1955 के तहत सिख, जैन और बौद्ध को मान्यता प्राप्त है, निकटता है। हम आदिवासी भी ऐसी ही मान्यता की कामना करते हैं। ताकि हम ईसाई- मुसलमान जैसी विदेशी धर्म- संस्कृति को अपनाकर अपनी जड़ों से दूर भटक ना जाएं।

(5)  भारत में प्रकृति पूजक हम आदिवासियों ने 2011 की जनगणना में सरना धर्म के नाम से लगभग 50 लाख लोग अन्य- अन्य कॉलम में अपनी धार्मिक पहचान लिखा था। जो सर्वाधिक था, है। जबकि जैन धर्म की संख्या 44 लाख है। अतः सरना धर्म कोड अर्थात प्रकृति पूजा धर्म कोड के नाम से भारत सरकार हम आदिवासियों को अविलंब मान्यता प्रदान कर मर्यादा के साथ जनगणना में शामिल करें। आदिवासियों का सरना धर्म कोड रक्षा और  प्रकृति - पर्यावरण की रक्षा मानवता की रक्षा है। सबके सहयोग की अपेक्षा है।

(6)  सरना धर्म कोड मान्यता आंदोलन को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए अनेक आदिवासी जन संगठन देश में सक्रिय हैं। मगर आदिवासी सेंगेल (सशक्तिकरण) अभियान (ASA) सर्वाधिक गंभीर और सक्रिय है। 2022 वर्ष में दिल्ली के जंतर मंतर में 30 जून 2022 को विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। तत्पश्चात 20 सितंबर को उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में, 30 सितंबर को बंगाल की राजधानी कोलकाता में,18 अक्टूबर को झारखंड की राजधानी राँची में और 4 नवंबर को असम की राजधानी गुवाहाटी में आंदोलन किया गया। आज 25 नवम्बर, 2022 को बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 5 प्रदेशों के हजारों आदिवासी प्रतिनिधि सरना धर्म कोड मान्यता जनसभा में शामिल होंगे। जनसभा  दिन के 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चलेगी। तत्पश्चात महामहिम राज्यपाल, बिहार को ज्ञापन -पत्र प्रदान किया जाएगा।

(7)  सरना धर्म कोड की मान्यता के साथ  सर्वाधिक बड़ी आदिवासी भाषा, जो आठवीं अनुसूची में भी शामिल है - संताली भाषा को झारखंड प्रदेश की प्रथम राजभाषा बनाने, आदिवासी स्वशासन व्यवस्था अर्थात ट्राईबल सेल्फ रूल सिस्टम में सुधार लाने, झारखंड को बिरसा मुंडा- सिदो मुर्मू के सपनों का झारखंड बनाने, असम- अंडमान में 150 वर्ष पूर्व से बसे झारखंडी आदिवासियों को ST का दर्जा मिले... आदि मुद्दों के लिए भारत सरकार को 20 नवंबर 2022 तक का अल्टीमेटम दिया गया था। अन्यथा  30 नवंबर 2022 को झारखंड, बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम के 5 प्रदेशों के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रेलरोड चक्का जाम की घोषणा की गई है। परंतु माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरफ से पूर्व सांसद सालखन मुर्मू को इन आदिवासी मुद्दों पर वार्तालाप की पेशकश से ASA इस पर पुनर्विचार करेगी और 25.11.2022 के पटना गांधी मैदान से अगली रणनीति की घोषणा करेगा।

(8) ASA को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मान्यवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है। जो काम आदिवासियों के लिए विगत 75 वर्षों में नहीं हो सका है, अब हो सकता है। ASA पूर्णतः आशान्वित है।

सालखन मुर्मू, पूर्व सांसद, राष्ट्रीय अध्यक्ष, आदिवासी सेंगेल अभियान (ASA)।
C/O: डॉ संजय पासवान, MLC,
38, न्यू एमएलसी क्वार्टर, पटना / 25.11.2022.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार