बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान प्रभाग के द्वारा आम जनो को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली उपलब्धियों तथा नवाचारों से अवगत कराने हेतु सारण जिला के सोनपुर बाबा हरिहर नाथ क्षेत्र सोनपुर मेले में आयोजित किये जाने वाले बिहार पुलिस प्रदर्शनी - 2022 का उद्घाटन श्री संजीव कुमार सिंघल, पुलिस महानिदेशक, विहार, पटना के द्वारा किया गया
बिहार पुलिस मुख्यालय के अपराध अनुसंधान प्रभाग के द्वारा आम जनो को पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली उपलब्धियों तथा नवाचारों से अवगत कराने हेतु सारण जिला के सोनपुर बाबा हरिहर नाथ क्षेत्र सोनपुर मेले में आयोजित किये जाने वाले बिहार पुलिस प्रदर्शनी - 2022 का उद्घाटन श्री संजीव कुमार सिंघल, पुलिस महानिदेशक, विहार, पटना के द्वारा किया गया
पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा प्रदर्शनी के सभी स्टॉलों पर भ्रमण कर उनमें रुचि दिखाई गई।इस कार्यक्रम में श्री विनय कुमार, महानिदेशक-सह-प्रबंधक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, श्री ए०के० अम्बेदकर महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस श्री जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय), श्री जितेन्द्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग, श्री सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष शाखा, श्री पारस नाथ, अपर पुलिस महानिदेशक (बजट / अपील / कल्याण), श्री रवीन्द्रण शकरण, अपर पुलिस महानिदेशक, ए०टी०एस० श्री सुशील खोपडे, अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) श्रीमती आर0 मलर बिझी, अपर पुलिस महानिदेशक (कमजोर वर्ग), श्री अनिल किशोर यादव, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण), श्री अजिताभ कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक
(प्रोविजिनिग), श्री विनय कुमार पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय), श्री पंकज कुमार सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, मुजफ्फरपुर क्षेत्र, श्री छत्रनील सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, शहाबाद क्षेत्र श्री नवल किशोर सिंह, पुलिस उप महानिरीक्षक एस०सी०आर०बी० श्री प्रणव प्रवीण पुलिस उप महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र सहित अन्य कई पदाधिकारी तथा पुलिस कर्मी भी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम का प्रारम्भ पुलिस महानिदेशक सहित मंचासीन वरीय पदाधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा पुलिस महानिदेशक, बिहार को तथा श्री गरिमा मलिक, पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा जितेन्द्र सिंह गंगवार, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) सहित मंच पर उपस्थित अन्य पदाधिकारियों को पौध पात्र (Welcome Plant Pot) देकर उनका स्वागत किया गया। बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के जवानों के द्वारा स्वागत गीत गाकर उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया।
बिहार पुलिस प्रदर्शनी - 2022 के मेजबान श्री जितेन्द्र कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा अपने स्वागत भाषण में उपस्थित अतिथियों तथा जन समूह को संबोधित करते हुए कहा गया कि पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण में जारी निषेधाज्ञा के कारण सोनपुर मेले का आयोजन नहीं होने से यह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका। इस वर्ष पुलिस महानिदेशक, बिहार की स्वीकृति से नई ऊर्जा तथा नये रूप के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उनके द्वारा बताया गया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को पुलिस की कार्यशैलियों, अपराध अनुसंधान की विधियों, अपराध घटित होने पर अपराधियों को दण्ड दिलाने हेतु साक्ष्यों के संकलन इत्यादि विषयों से अवगत तथा जागरुक कराना है। उनके द्वारा बताया गया कि एन०सी०आर०बी० के द्वारा वर्ष 2021 के जारी आँकड़ों के अनुसार
अपराध दर ने बिहार का भारत वर्ष में 24वाँ स्थान है। बिहार के समरूप अन्य राज्यों से बिहार की स्थिति
अच्छी है। इसे और अच्छा करना है। उन्होंने विधि विज्ञान प्रयोग शाला का वैज्ञानिक अनुसंधान में उपयोग,
श्वानदस्ता की महत्ता तथा कमजोर वर्ग के उत्थान हेतु बिहार पुलिस द्वारा किये जा रहे कार्यों से भी सभी को
अवगत कराया।
पुलिस महानिदेशक, बिहार महानिदेशक पुलिस भवन निर्माण निगम, महानिदेशक वि०वि०स०पु०, अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) तथा मचासीन अन्य पदाधिकारियों के द्वारा बिहार पुलिस वृत्त चित्र 2022 का विमोचन किया गया। इस वृत्त चित्र में बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली, उपलब्धियों, कमजोर वर्ग हेतु किये। जा रहे कार्यों, एण्टी०एस० आर्थिक अपराध इकाई, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, अंगुलांक ब्यूरो बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम, प्रशिक्षण के कार्यों के सम्बन्ध में दर्शाया गया है।
मंचासीन पदाधिकारियों के द्वारा बिहार पुलिस पणिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संजीव कुमार सिंघल, पुलिस महानिदेशक, बिहार के द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि बिहार सरकार के द्वारा पुलिस विभाग के सशक्तिकरण हेतु समय समय पर विभिन्न योजनाओं तथा पदों को स्वीकृत किया गया बिहार पुलिस एक लाख दस हजार की संख्या में आम जनों की सेवा हेतु सदैव तत्पर है। वर्तमान में बिहार पुलिस में 30 प्रतिशत महिला पुलिस कर्मी है। देश में सर्वाधिक महिला पुलिस कर्मी बिहार पुलिस में है तथा प्रतिशत भी बिहार का ही अधिक है। महिला पुलिस कर्मी बिहार पुलिस के मानवीय चेहरे को आगे लाने में सक्षम रहेंगी। बिहार पुलिस के प्रशिक्षण केन्द्र सभी संसाधनों से युक्त हैं तथा काफी संख्या में एक साथ पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा सकता है। उन्होंने
कहा कि बिहार पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में काम करने में अन्य राज्यों की तुलना में अधिक सक्षम तथा योग्य है। पुलिस महानिदेशक बिहार के द्वारा अपराध अनुसंधान को सशक्त करने हेतु कहा गया कि अनुसंधानकर्ता तथा पर्यवेक्षणकताओं के द्वारा सूचना / साक्ष्यों को और अधिक Actionable बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने अपनी जानकारियों को उपस्थित लोगों से साझा करते हुए कहा कि तकनीकी के चाहे कितने भी रूप विकसित हो जायें किन्तु Human intelligence का सर्वाधिक महत्व है। उनके द्वारा कहा गया कि बदलते सामाजिक परिवेश में घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद महिलाओं
तथा बाल अपराध के क्षेत्र में बिहार पुलिस की इकाई कमजोर वर्ग के द्वारा सराहनीय कार्य किये जा रहे हैं।
कतिपय ऐसे अराजक तत्व जिन्हें नियंत्रित करने हेतु बल प्रयोग करना आवश्यक हो जाता है उसके लिए
एस०टी०एफ० तथा एण्टी०एस० कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संगठित अपराध पर नियंत्रण हेतु एस0टी0एफ0 के द्वारा कार्य किया जाता है। पुलिस महानिदेशक, विहार के द्वारा कार्यक्रम की सराहना की गई तथा सभी को शुभकामनाएं दी
गई।
मेजबान अपर पुलिस महानिदेशक, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा पुलिस महानिदेशक, बिहार सहित अन्य मंचासीन सभी पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह समर्पित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में श्रीमती गरिमा मलिक, पुलिस उप महानिरीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के
द्वारा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सुश्री विनीता सिन्हा, पुलिस उपाधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग के द्वारा किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें