बिहार में छठ व्रतियो ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बिहार में छठ व्रतियो ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुनील यादव की रिपोर्ट लाइव  मीडिया न्यूज पटना

पटना लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा पूरे बिहार में छायी हुई हैं। आज यानी सोमवार को छठ महापर्व का चौथा दिन है। आज के दिन छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया।

आज व्रत का पारण करेंगी और छठ पर्व संपन्न हो जाएगा। इस दिन व्रती उगते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अ‌र्घ्य देते हैं। इसके बाद प्रसाद खाकर व्रत का पारण किया वहीं आज सूर्य को अर्घ्य देने के लिए व्रती बिहार के कई घाटों पर पहुंचे
व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य 
व्रतियों ने प्रसाद के रूप में ठेकुआ और चावल के लड्डू बनाकर और बांस की टोकरी में अर्घ्य का सूप सजाकर सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा का विशेष महत्व है और मान्यता है कि छठ पूजा का व्रत करने से संतान की लंबी उम्र होती है। शनिवार रात को खरना का प्रसाद खाने के बाद छठ व्रती निर्जला उपवास कर रही हैं। पटना के गंगा घाट और तलाब पर व्रती सिर पर धम्मा व दउरा लेकर गीत गाते हुए पहुंचे। वहीं आज दीघा घाट, एलसीटी अनीसाबाद बेउर पैठानी नथुपुर के आसपास रहने वाली महिला व्रतियों ने पैदल ही तलाब पर पहुंचकर सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही कई परिवार अपने-अपने वाहनों से आते हुए दिखें। सड़कों पर जाम न हो इसलिए पटना पुलिस ने पहले ट्रैफिक प्लान बना दिया था।

जिला प्रशासन ने घाटों पर की थी विशेष व्यवस्था 
बता दें कि बड़ी संख्या में छठ व्रतियों ने घाटों के अलावा घर के आंगनों, छतों और बगीचों पर भी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पानी जमा किया है। व्रतियों ने उसी पानी में सूर्य को अर्घ्य दिया। पटना के गंगा घाटों जैसे पाटी पुल घाट, रानी घाट, लॉ कॉलेज घाट, पटना कॉलेज घाट, दीघा ब्रिज, कलेक्ट्रेट घाट, दरभंगा हाउस काली घाट, गाय घाट, दीघा 95 नंबर घाट समेत अन्य घाटों पर जिला प्रशासन ने व्रतियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार