लोभी और ठग के मिलन से भाजपा की मजिस्ट्रेट चेकिंग मे पोल खुल गई --एजाज अहमद

लोभी और ठग के मिलन से भाजपा की  मजिस्ट्रेट चेकिंग मे पोल खुल गई  --एजाज अहमद 
 पटना 31 अक्टूबर 2022 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे बड़े दल होने  का दावा करती रही है,  लेकिन उसका पोल बिहार के गोपालगंज और मोकामा विधानसभा क्षेत्र की जनता ने खोल दिया है, और स्पष्ट कर दिया कि भाजपा का अपना कोई जनाधार नहीं है। वह हमेशा दूसरे के वैतरणी  के सहारे  राजनीति की है, और उसी के माध्यम से राजनीतिक रोटी सेंकती रही है , लेकिन इस बार मजिस्ट्रेट चेकिंग में भाजपा पकड़ी गई है। और इस उपचुनाव में दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता ने बीजेपी को सबक सिखाने का मन बना लिया है ,चुनाव परिणाम से भाजपा को पता चल जाएगा कि जुमलाबाजी को लोग पसंद नहीं करते हैं। भाजपा ने जिस तरह से चिराग पासवान की चिरौरी करके समर्थन लिया  है उससे  यह स्पष्ट होता है कि भाजपा चुनाव परिणाम से पहले ही ये मान चुकी है कि उन्हें इन दोनों विधानसभा क्षेत्र की जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। भाजपा  चाहे जितना भी प्रयास कर ले  इस बार सफल नहीं हो सकती है ,क्योंकि बिहार की जनता ऐसे लोगों को पसंद नहीं करती है जो स्वार्थ और लोभ की राजनीति को बढ़ावा देते हैं। शायद चिराग पासवान उन बातों को भूल गए हैं,जब 12 जनपथ खाली कराने में रामविलास जी के प्रतिमा और बाबा साहब डा भीमराव अंबेडकर के तैलचित्र के साथ हुए अपमानजनक और दुर्व्यवहार की घटना हुई थी। लेकिन बिहार का आम आवाम उन बातों को नहीं भूल सकता है जब  क्वार्टर खाली कराने में भाजपा कि सरकार ने अपमानजनक व्यवहार किया था।
     एजाज ने आगे कहा कि जिस तरह से महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार और तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व नौजवानों के रोजगार, बिहार के विकास, महंगाई को रोकने की दिशा में सार्थक पहल और स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य क्षेत्रों में जिस तरह से काम कर रही है उससे बिहार की जनता काफी खुश है।
         साथ ही साथ बिहार में महागठबंधन की सरकार ने नफरत के खिलाफ मोहब्बत की राजनीति को जो नया आयाम दिया है उससे देश में भी महागठबंधन की स्वीकार्यता बढ़ रही है और इस उपचुनाव के परिणाम से पहले ही भाजपा ने  जिस तरह से अपना आत्मबल   खो दिया है और जो बेचैनी और घबराहट बयानबाजी मे  दिख रही है,उससे स्पष्ट होता है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा फिर से वैतरणी का सहारा लेना चाहती है , लेकिन उन्हें इस बार मुंह की खानी पड़ेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार