एनएम ओपीएस की बेतिया जिला इकाई के द्वारा आज रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित एवं देश के बहुचर्चित एनडी टीवी के एंकर श्री रविश कुमार से मिलकर उन्हें पुरानी पेंशन हेतु समय-समय पर आवाज बुलंद करने के लिए धन्यवाद दिया गया
एनएम ओपीएस की बेतिया जिला इकाई के द्वारा आज रेमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित एवं देश के बहुचर्चित एनडी टीवी के एंकर श्री रविश कुमार से मिलकर उन्हें पुरानी पेंशन हेतु समय-समय पर आवाज बुलंद करने के लिए धन्यवाद दिया गया
तथा उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ से सम्मानित किया गया.
NMOPS की तरफ से श्री पवन किशोर दास के नेतृत्व में डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर बिहार के कर्मचारी एवं शिक्षा विभाग, बिहार सरकार तथा पुलिस विभाग, बिहार सरकार के साथी उपस्थित रहे.
सभी सदस्यों द्वारा श्री रवीश कुमार के पैतृक आवास अरेराज, जितवारपुर में मिलकर उन्हें सम्मानित किया गया तथा पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु विचार विमर्श किया गया।
श्री कुमार द्वारा दूरभाष पर प्रदेश अध्यक्ष श्री वरुण पांडे से भी वार्ता किया गया तथा उन्हें आश्वासन दिया गया कि वे लगातार पुरानी पेंशन की मांग हेतु आवाज उठाते रहेंगे.
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा भी श्री कुमार को धन्यवाद देते हुए उन से अनुरोध किया गया कि पुरानी पेंशन बहाली के इस पुनीत कार्य में एनएमओपीएस का सहयोग किया जाए. लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में किसी भी मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए मीडिया एक सशक्त माध्यम है और मीडिया को जन भावना के अनुरूप मुद्दों का समर्थन करना चाहिए.
ध्यातव्य है कि श्री रवीश कुमार लगातार पुरानी पेंशन के समर्थन में न्यूज़ चैनल पर एवं यूट्यूब के माध्यम से आवाज उठाते रहते हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें