बिहार में भी राजस्थान , छत्तीसगढ़ ,झारखंड एवं पंजाब के तर्ज पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग* - *महासंघ गोप गुट* * *पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं आप के नेता अरविंद केजरीवाल को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए आभार प्रकट किया - महासंघ गोप गुट*
*बिहार में भी राजस्थान , छत्तीसगढ़ ,झारखंड एवं पंजाब के तर्ज पर पुरानी पेंशन लागू करने की मांग* - *महासंघ गोप गुट*
* *पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एवं आप के नेता अरविंद केजरीवाल को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए आभार प्रकट किया - महासंघ गोप गुट*
* *कर्मचारी हित एवं राज्य हित में पुरानी पेंशन योजना लागू करना जरूरी -महासंघ गोप गुट*
पटना /21 अक्टूबर 2022,
पूरे देश में पुरानी पेंशन योजना ( OPS ) की बहाली हेतु जारी संघर्ष अब सफलता की ओर अग्रसर है। पहले राजस्थान सरकार , फिर छत्तीसगढ़ सरकार एवं झारखंड सरकार के बाद आज पंजाब सरकार ने अपने कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा कर दी है । इसके साथ ही नई पेंशन योजना लागू होने के बाद पुन: पुरानी पेंशन योजना( OPS ) लागू करने की घोषणा करने वाला पंजाब चेोथा राज्य बन गया । यह सब कर्मचारियों के संयुक्त आंदोलन का परिणाम है ।
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ( गोप गुट ) के राज्याध्यक्ष जियालाल प्रसाद एवं महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा ने कहा कि पंजाब के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के लिए यह ऐतिहासिक दिन है एवं पंजाब के कर्मचारियों - शिक्षकों को संयुक्त आंदोलन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया । साथ ही इस अवसर पर महासंघ ( गोप गुट ) के राज्याध्यक्ष जियालाल प्रसाद एवं महासचिव प्रेमचन्द कुमार सिन्हा ने चुनावी घोषणा को पूरा करने के लिए पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी एवं आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल के प्रति इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया एवं भविष्य में भी इसी तरह कर्मचारी हित में कार्य करने की कामना की ।
इसके साथ ही सामाजिक न्याय के पक्षधर एवं संवेदनशील बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से भी अनुरोध किया कि आप एक सामाजिक न्याय के पक्षधर एवं संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं इसलिए अन्य राज्यों की तरह कर्मचारी हित एवं राज्य हित में बिहार सरकार के एनपीएस से आच्छादित कर्मियों के लिए भी जल्द से जल्द पुरानी पेंशन योजना ( OPS बहाली के संदर्भ में निर्णय लिया जाए
जियालाल प्रसाद
राज्याध्यक्ष
प्रेमचन्द कुमार सिन्हा
महासचिव
महासंघ गोप गुट
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें