50 फीट नीचे तक वर्षों की जमी गाद निकालेगा पोकलेन सुपर लॉग रीच एक्सकैवेटर मशीन**पटना नगर निगम द्वारा तीन मशीनों की हुई है खरीद, मैकेनाइज्ड सफाई को मिलेगा बढ़ावा, बड़े नालों की सफाई के लिए तीन अंचलों को उपलब्ध करवाई गई है मशीन लाइव मीडिया न्यूज़

50 फीट नीचे तक वर्षों की जमी गाद निकालेगा पोकलेन सुपर लॉग रीच एक्सकैवेटर मशीन*
पटना नगर निगम द्वारा तीन मशीनों की हुई है खरीद, मैकेनाइज्ड सफाई को मिलेगा बढ़ावा, बड़े नालों की सफाई के लिए तीन अंचलों को उपलब्ध करवाई गई है मशीन*


पटना- 6 अक्टूबर 2022

पटना नगर निगम द्वारा अब प्रत्येक साल होने वाली नाला उड़ाही एवं जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए आधूनिक मशीनों का उपयोग किया जाएगा। बता दें कि पोकलेन सुपर लॉग रीच मशीन की खरीद पटना नगर निगम द्वारा की गई है जिसके माध्यम से सभी बड़े नालों की गाद का पूर्ण रूप से सफाई होगा। *इस मशीन की खासियत यह है कि यह जमीन से 15.5 मीटर यानी लगभग 50 फीट जमीन के नीचे जाकर साफ सफाई कर सकता है। सभी बड़े नालों की सफाई इससे आसानी से हो सकती है।* बड़े नालों की साफ-सफाई नहीं होने के कारण जलनिकासी की समस्या होती है वहीं बड़े नाले अगर साफ होंगे तो छोटे नाले भी सुचारू रूप से कार्य करेंगे। इससे बहुत हद तक जल जमाव की समस्या जो कि पटना की वर्षों से परेशान थी अब नहीं होगी। इसके साथ ही मशीनों द्वारा सफाई होने से मैकेनाइज्ड सफाई को भी बढ़ावा मिलेगा एवं सफाई मजदूरों के लिए भी यह सुरक्षित होगा। इस मशीन के माध्यम से सभी नालों में जमी सालों साल की गाद को साफ किया जाएगा। सिर्फ मॉनसून ही नहीं बल्कि लगातार सालों भर इसका प्रयोग किया जाएगा।  
*कंकड़बाग, एनसीसी एवं पाटलिपुत्र अंचल को दी गई मशीनें*

पटना नगर निगम के *कंकड़बाग, नूतन राजधानी अंचल एवं पाटलिपुत्र अंचल में मशीनों को उपलब्ध करवाया गया है जहां से शहर के सभी बड़े नालों की पूर्ण सफाई की जा रही है। आवश्यकतानूसार इसे अन्य अंचल में भी भेजा जाएगा।* गौरतलब है कि पटना नगर निगम ने टाटा हिताची द्वारा निर्मित हाइड्रोलिक एक्सकैवेटर मॉडल Ex215 सुपर लॉंग रीच वाली तीन मशीनें जेम पोर्टल द्वारा खरीद की है। यह मशीन क्यूमिन्स कंपनी के इंजिन द्वारा संचालित है । *सम्पूर्ण बिहार में पटना नगर निगम द्वारा सर्वप्रथम इस प्रकार के मशीनों का उपयोग बड़े बड़े नालों की सफाई के लिए किया जाएगा।*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार