त्योहार के अवसर पर भी अनुदान राशि भुगतान नहीं होने से शिक्षा कर्मियों में आक्रोश

त्योहार के अवसर पर भी अनुदान राशि भुगतान नहीं होने से शिक्षा कर्मियों में आक्रोश
लगभग दो अरब रुपये पर कुंडली मार बैठी है विश्वविद्यालय प्रशासन : फैक्टनेब

बिहार शरीफ 25 सितंबर -  बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ ( फैक्टनेब) के प्रधान संयोजक डा शंभुनाथ प्रसाद सिन्हा, राज्य मीडिया प्रभारी प्रो अरुण गौतम ,मगध एवं पाटलिपुत्र  विश्वविद्यालय के संयुक्त संयोजक डा कुमार राकेश कानन, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अध्यक्ष डा रामनरेश प्रसाद , मगध विश्वविद्यालय शाखा अध्यक्ष डॉ० नवल किशोर प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष प्रो कुमारी लालसा, महासचिव डा बांके बिहारी शर्मा ने मगध विश्वविद्यालय अन्तर्गत संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के शिक्षाकर्मियों को त्योहार के अवसर पर भी अनुदान राशि भुगतान नहीं किये जाने पर रोष जताया है ।
                         फैक्टनेब के नेताओं ने बताया कि नवम्बर 2021 एवं मार्च 2022 में राज्य सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2009- 2012 से 2012 - 2015 तक की अनुदान राशि विश्वविद्यालय को निर्गत किया जा चुका है , परन्तु विश्वविद्यालय प्रशासन लगभग दो अरब रुपये अनुदान राशि पर कुंडली मार कर बैठे है । दुसरी  तरफ लगभग पांच हजार शिक्षाकर्मी अपने परिजनों के साथ भुखमरी के शिकार हो रहे हैं एवं फटेहाल जिन्दगी को विवश हैं ।
                         फैक्टनेब नेताओं ने आगे बताया कि दुर्गा पूजा, दीपावली, चित्रगुप्त पूजा ,छठ पूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर भी अनुदान राशि का भुगतान नहीं होने से शिक्षाकर्मियों में रोष व्याप्त है और परिजन अपने आप को समाज में उपेक्षित महसूस कर रहे हैं ।
                         फैक्टनेब ने मगध विश्वविद्यालय के नवनियुक्त प्रभारी कुलपति , कुल सचिव एवं विश्वविद्यालय प्रशासन  से मांग किया है कि शिक्षाकर्मियों की रोक रखी गई अनुदान राशि को मानव भाव का सम्मान करते हुए तथा  त्योहारों के मद्देनजर  अतिशीघ्र भुगतान किया जाए ।
                         
प्रो अरुण गौतम,
राज्य मीडिया प्रभारी
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार