देश की सुरक्षा के साथ धोखा, जदयू ने पेश किया भाजपा का फर्जी देश प्रेम

देश की सुरक्षा के साथ धोखा, जदयू ने पेश किया भाजपा का फर्जी देशप्रेम
पटना। जदयू के मुख्य प्रवक्ता विधान पार्षद नीरज कुमार एवं प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा ने रविवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि गृह मंत्री अमित शाह कल पिछली सरकार द्वारा बनवाई गई एसएसबी के पाँच आउटपोस्ट का उद्घाटन करने गए थे गृह मंत्री ये तो बता दीजिए की भारत-नेपाल सीमा सड़क का उद्घाटन कब कीजिएगा? सड़क का एक तिहाई हिस्सा भी पिछले दस वर्षों में नहीं बन पाया है जबकि इसे दिसम्बर 2016 के अंत तक ही बन जाना चाहिए था। उधर कैग ने इस सीमा सड़क के निर्माण में वित्तीय अनियमता के साथ ही कार्य के काॅट्रैक्ट और क्वालिटी में भी हेरफेर का गम्भीर आरोप लगाया है।
जदयू पटना कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवक्ताओं ने इस साल संसद के दोनों सदनों में पेश सीएजी रिपोर्ट का हवाला देते हुए भारत-नेपाल सीमा सड़क निर्माण की अनदेखी और देरी के लिए केंद्र सरकार पर हमला किया। प्रवक्ताओं ने कहा कि प्रस्तावित इंडो-नेपाल सीमा सड़क निर्माण तय समय-सीमा के बाद भी पूरा होने में देरी के लिए सीएजी ने गृह मंत्रालय की आलोचना की। सीएजी ने इस परियोजना में की गई धांधली और नियमों के उल्लंघन के लिए एमएचए पर कड़ी टिप्पणी की। बिहार सरकार को फंड जारी करते समय केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप भी लगाया।
मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने विस्तार से बताया कि कैसे बिहार सरकार ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए लीक से हटकर और जिम्मेदारी से इतर जाकर तेजी से काम किया। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए बिहार सरकार ने 121 पुलों में से अब तक 101 का निर्माण पूरा कर लिया है। इन पुलों के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने नाबार्ड से कर्ज लिया, मोदी सरकार से नहीं।
प्रवक्ता ने बिहार सरकार को समय पर आवंटित राशि जारी नहीं करने के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बिहार सरकार को आवंटित राशि का आधा हिस्सा भी बिहार सरकार को नहीं दिया गया है। उन्होंने बताया कि बिहार सरकार ने भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना के 100ः पूरा करने के लिए सभी तरह की (पर्यावरण, वन आदि) मंजूरी ले ली है, जबकि यूपी सरकार  परियोजना के लिए सिर्फ 41ः मंजूरी भी नहीं प्राप्त कर सकी।
नीरज कुमार ने सीमा सड़क निर्माण को लेकर एसएसबी द्वारा उठाई गई समस्याओं और चिंताओं को नजरअंदाज करने वाले गृहमंत्री की एसएसबी से हुई मुलाकात करने के लिए अमित शाह की आलोचना करते हुए इसे सुरक्षा के नाम पर ढोंग कहा। उन्होंने बताया कि एसएसबी ने कई बार गृह मंत्रालय को अवगत कराया कि वह एसएसबी के बोर्डर आउटपोस्ट के 15 किमी से आगे सड़क का निर्माण न करें और लिंक रोड के जरिए सीमा सड़क को बीओपी से न जोड़े। दोनों प्रवक्ताओं ने अपनी जानकारी में रिपोर्ट और उससे संबंधित पृष्ठ संख्या का उल्लेख करते हुए सभी आंकड़े और तथ्य मीडिया के सामने रखे

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार