पटना नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों एवं मृत कर्मियों के परिजनों को कैंप लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी राशि* *कैंप की तैयारी में जुटे निगमकर्मी, हड़ताल समाप्ति के बाद होगा कैंप का आयोजन*

पटना नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों एवं मृत कर्मियों के परिजनों को कैंप लगाकर उपलब्ध कराई जाएगी राशि* 

*कैंप की तैयारी में जुटे निगमकर्मी, हड़ताल समाप्ति के बाद होगा कैंप का आयोजन*

पटना- 6 सितंबर 2022
पटना- पटना नगर निगम में कई वर्षों से लंबित सेवानिवृत पेंशन कर्मियों एवं मृत कर्मियों के सेवांत लाभ राशि की भुगतान अब त्वरित किया जाएगा। सभी लंबित मामलों का निष्पादन कैंप के माध्यम से किया जाएगा। गौरतलब है कि अंचलवार सभी सेवानिवृत कर्मियों की सूची तैयार कर मुख्यालय को उपलब्ध करवा दी गई है। मुख्यालय स्तर पर सभी पदाधिकारी कैंप की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि कैंप के पूर्व सेवानिवृत्त कर्मियों की सूची सभी *अंचल कार्यालय एवं नगर निगम मुख्यालय के सूचना पट पर प्रकाशित करने के साथ पटना नगर निगम की बेवसाइट पर भी प्रकाशित कर दी गई है।* जिससे सेवांत लाभ से संबंधित कोई दावा- आपत्ति संबंधी निष्पादन हो तो उसे  कैंप से पहले दूर किया जाएगा। पटना नगर निगम के सफाईकर्मियों की *हड़ताल समाप्ति के तुरंत बाद कैंप का आयोजन किया जाएगा।*


गौरतलब है कि पटना नगर निगम के *कुल 241 कर्मियों* को लाभ प्रदान किया जा रहा है। जिसमें *22 करोड़ 28 लाख, 53 हजार, 486 रुपये* की कुल राशि आवंटित की जाएगी। 

*अंचल     लाभार्थियों की संख्या   कुल राशि*

*मुख्यालय        18          3,02,42,298*

*पटना सिटी        50         3,74,42575*

*अजीमाबाद       44        4,85,42,616*

*बांकीपुर           32          2,58,43,161*

*कंकड़बाग         8           62,78,404*

*नूतन राजधानी अंचल    57     4,01,92,789*

*पाटलिपुत्र अंचल     15         1,35,36,943*

*जलापूर्ति अंचल     17         2,07,74,700*

*कुल लाभार्थी – 241*
*कुल राशि – 22,28,53,486*

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार