अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी
अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष इन्द्र कुमार सिंह चन्दापुरी
पटना 06 सितम्बर " देश की आजादी के 75 वर्ष बीतने के बावजूद भी पिछड़े अतिपिछड़े वर्गों की स्थिति बद से बदतर होती गई । सरकारे संविधान के अनुरूप नहीं चली । यदि सरकारें संविधान के अनुसार चलती तो सामाजिक न्याय का सपना आज अधूरा नहीं होता और आजादी का जो सपना राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी डॉ अम्बेडकर व त्यागमूर्ति आर.एल चन्दापुरी जैसे देशभक्तों का था वह आज पुरा हो गया होता । सामाजिक न्याय का सिद्धान्त जो संविधान में समायोजित किये गये थे वह आज अर्थहीन है यह बात श्री चन्दापुरी ने संघ के केन्द्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता में आज कही उन्होंने कहा कि " संघ की स्थापना 10 सितम्बर 1947 ई . में प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी त्यागमूर्ति राम लखन चन्दापुरी ने पटना में की थी । तब से लेकर आज तक पिछड़े वर्गों के सैकड़ों शहीदों जिन्होंने कभी किसी पद की चाह नहीं की उन्हें संघ अपनी 75 वी स्थापना दिवस , जो की पटना के ए.एन. सिन्हा संस्थान में 10 सितम्बर को आयोजित की गई है , उन वीरों की गौरव गाथा व उनके बलिदान को प्रतीक के रूप में मनाने जा रही है उसका उद्घाटन छत्रपति शिवाजी महाराज व छत्रपति साहूजी महाराज के वंशज श्रीमंत छत्रपति संभाजी महाराज करेंगे व बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार मुख्य अतिथि होगे । जिसमें देश के स्तर पर जातिगत जनगणना करवाने हेतु नीतीश स्टैंड तथा चार अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को रखेगी । चन्दापुरी ने बताया कि एनडीए -1 की केन्द्रीय मोदी सरकार द्वारा 2021 की जातिगत जनगणना में ओबीसी की गणना करवाने के आदेश के बावजूद एनडीए -11 में बनी इनकी ही सरकार द्वारा इस मुद्दे को खारिज कर देना ओबीसी के साथ घोर बेइमानी , धोखाधड़ी और विश्वासघात है । भाजपा का यह निर्णय समाज , जाति , धर्म व वर्ग को जोड़ने वाला नहीं बल्कि
विभाजित करने वाला एक राजनीतिक हथियार है जिसके उपयोग से नरेन्द्र मोदी का व्यापक जनाधार शून्य की ओर तेजी से गिर रहा है । संघ ने विगत 14 फरवरी 2020 तथा 27 जून 2022 को इस संदर्भ में क्रमश : 8 - सूत्री तथा 14 - सूत्री सुझावों पर शीघ्र अमल करने हेतु नीतिगत फैसले लेने का आग्रह किया था परन्तु इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नजरिया बिल्कुल अस्पष्ट है । श्री चन्दापुरी ने कहा कि संघ की 75 वीं स्थापना दिवस की तैयारियाँ पूरी कर ली गई है जिसमें बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी , सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी , न्यायमूर्ति राजेन्द्र प्र . यादव के अलावे चेन्नई से ओबीसी ऐशोसिएशन के महासचिव जी . करूणनिधि , यू.पी. से सोशल ब्रेनवारा पत्रिका के संस्थापक कौशलेन्द्र प्रताप यादव , सी . एल . गंगवार , छत्तीसगढ़ से शत्रुहन सिंह शाहू , झारखण्ड से रामदेव विश्वबन्धु दिल्ली से डॉ . एम.ए. खान आईआईटीयन डॉ . जितेन्द्र पासवान आदि अतिथिगण शरीक होगें । संवाददाता सम्मेलन में संघ के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव पवनदेव चन्द्रवंशी , राष्ट्रीय सचिव डॉ . एल.बी. सिंह , सचिव रंजीत पटेल , मोतिहार जिलाध्यक्ष अजय कुमार , संगठन सचिव विकास कुमार चन्द्रवंशी , गणेश रजक कार्यालय मंत्री श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे । श्रीमप्रजापति उपाहमदा , दिनांक 06.09.2022 इ . कु . चन्दा 06/09/22 ( इन्द्र कु . सिंह चन्दापुरी ) राष्ट्रीय अध्यक्ष
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें