सीजन 9 में नीरज कुमार करेंगे पटना पाइरेट्स टीम की कप्तानी 07 अक्टूबर से शुरू हो रही है प्रो कबड्डी लीग -तीन बार की चैम्पियन टीम ने राइट - कवर डिफेंडर नीरज को बनाया कप्तान पटना , 21 सितंबर 2022 वीवो प्रो कबड्डी लीग

सीजन 9 में नीरज कुमार करेंगे पटना पाइरेट्स टीम की कप्तानी - 

07 अक्टूबर से शुरू हो रही है प्रो कबड्डी लीग -तीन बार की चैम्पियन टीम ने राइट - कवर डिफेंडर नीरज को बनाया कप्तान पटना , 21 सितंबर 2022 वीवो प्रो कबड्डी लीग

 ( पीकेएल ) के तीन बार के पैम्पियन पटना पाइरेट्स ने इस लीग के नौवें सीजन के लिए राइट - कवर डिफेंडर नीरज कुमार की टीम का कप्तान बनाया है । टीम प्रबंधन ने मंगलवार को इसकी घोषणा की । हरियाणा के पानीपत जिले के रहने वाले नीरज एक आर्मी मैन है । नीरज वर्तमान पीढ़ी के सबसे बहुमुखी कबड्डी खिलाड़ियों में से एक है । 5 फीट 7 इंच लंबा यह 26 वर्षीय खिलाड़ी राइट - कचर डिफेंडर की स्थिति में खेलता है । नीरज ने चीवो प्रो कबड्डी लीग के सीजन 7 में पटना पाइरेट्स के साथ डेब्यू किया था । वह एक दशक से अधिक समय से पेशेवर कबड्डी खेल रहे हैं । नीरज ने सेना में अपनी सेवा के वर्षों के दौरान कई अंतर - सेवा मैच भी खेले हैं । पटना पाइरेट्स ने पीकेएल के सीजन 9 के लिए अपने एलीट खिलाड़ियों को टीम के साथ बरकरार रखा है । मोहम्मदरेजा शादलौई चियानेह ( ऑलराउंडर ) , नीरज कुमार ( डिफेंडर ) , मोनू ( रेडर ) और साजिन चद्रशेखर ( ऑलराउंडर ) एक बार फिर पाइरेट्स डिफेंस और रेडिंग यूनिट को ताकत देंगे । टीम ने रोहित ( ऑलराउंडर ) और मनीष ( ऑलराउंडर ) को भी न्यू मंग प्लेयर केटेगरी से रिटेन किया है । वीवो प्रो कबड्डी लीग में पटना पाइरेट्स की टीम अबतक तीन बार सीजन 3 4 और 5 में खिताब जीत चुकी है । यह लीग की सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम है । यही नहीं पटना पाइरेट्स की टीम सात सीजन में प्ले ऑफ तक पढ़ने में सफल रही । सीजन आठ में पटना पाइरेट्स की टीम उपविजेता रही थी । नीरज की कप्तान में यह टीम चौथी बार चैम्पियन बनने के इरादे से उतरेगी पीकेएल का नोवां सीजन सात अक्टूबर से शुरू हो रहा है । पटना पाइरेट्स का कप्तान बनना सम्मान की बात : नीरज एक टीम के रूप में पटना पाइरेट्स ने हमेशा उम्मीद से परे प्रदर्शन किया है । जोश और उत्साह से भरी इस टीम का कप्तान बनना सम्मान की बात है । कप्तानी का काम बहुत अधिक जिम्मेदारी लेकर आता है । में इसपर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूंगा । प्रबंधन , कोच और टीम के साथियों के सहयोग से में पटना और पूरे भारत से हमारे प्रशंसकों को खुशी का मौका देना चाहता हूं । मेरी पूरी कोशिश होगी कि सीजन 9 जीतकर हमारी टीम एकबार फिर चैम्पियन बने । नीरज कुमार , कप्तान , पटना पाइरेट्स नीरज की बहुमुखी प्रतिभा टीम को सफलता दिलाएगी : कोच नीरज एक स्थापित कबड्डी खिलाड़ी हैं और पूर्व में पाइरेट्स के लिए कई मैच खेले हैं । उनका अनुभव और बहुमुखी प्रतिभा सीजन 9 में टीम की सफलता को बढ़ावा देगी । मैं नीरज को पाइरेट्स के नए कप्तान के रूप में पदोन्नत होने पर बधाई देता हूँ । साथ ही इस सीजन में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देता हूँ । -रवि शेट्टी , हेड कोच , पटना पाइरेट्स पटना पाइरेट्स के बारे में पटना पाइरेट्स एकमात्र टीम है जिसने पीकेएल के सीजन 3 सीजन 4 और सीजन 5 में लगातार चैंपियस खिताब बरकरार रखा है , जो किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा है । टीम पाइरेट्स ने 7 प्ले - ऑफ मैचों में भाग लिया है ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार