पटना नगर निगम द्वारा लाभार्थियों के लिए आयोजित हुआ कैंप**माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा पटना नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों एवं मृत कर्मियों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई सेवांत राशि* *निगम क्षेत्र में कार्य कर चुके 31 कर्मियों के परिजनों को मिला नियुक्ति पत्र*
पटना नगर निगम द्वारा लाभार्थियों के लिए आयोजित हुआ कैंप*
*माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा पटना नगर निगम के सेवानिवृत कर्मियों एवं मृत कर्मियों के परिजनों को उपलब्ध कराई गई सेवांत राशि*
*निगम क्षेत्र में कार्य कर चुके 31 कर्मियों के परिजनों को मिला नियुक्ति पत्र*
पटना- 8 सितंबर 2022
पटना नगर निगम द्वारा गुरुवार को कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास श्री आनंद किशोर मौजूद रहे।
पटना स्मार्ट सिटी परिसर में इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री में इंट्रीकेट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का जायजा लिया। इसके साथ ही पटना नगर निगम में सेवानिवृत पेंशन कर्मियों एवं मृत कर्मियों के उत्तराधिकारियों को सेवांत लाभ राशि का भुगतान भी को माननीय उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री श्री तेजस्वी यादव जी के हाथों किया गया। गौरतलब है कि पटना नगर निगम के 241 कर्मियों को सेवांत लाभांष प्रदान किया जा रहा है। जिसमें 21 करोड़ 98 लाख, 77 हजार, 201 रुपये की कुल राशि आवंटित की जाएगी।
*31 लोगों को मिला नियुक्ति पत्र*
माननीय उपमुख्यमंत्री द्वारा कुल 31 लोगों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया। जिसमें 1 विद्यालय सहायक एवं 6 विद्यालय परिचारी तथा 24 नगर निगम के निम्नवर्गीय लिपिक के पद पर कार्य कर चुके कर्मियों के परिजनों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। *उप मुख्यमंत्री ने नगर निगम कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि यह एक सराहनीय कार्य है। नौकरी सबका अधिकार है। सभी दायित्वों का निर्वाह अच्छे से करें। पटना नगर निगम इसके लिए बधाई का पात्र है।*
वही *प्रधान सचिव ने कहा कि सभी नगर निगम पदाधिकारी इस कार्य के लिए बधाई के पात्र है। बेहतर कार्य करते हुए ससमय सभी को नियुक्ति पत्र एवं सेवांत लाभ दिया गया।*
नगर आयुक्त द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर अभिनन्दन किया गया। इसके साथ ही कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। नगर निगम एवं पटना स्मार्ट सिटी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
*अंचल लाभार्थियों की संख्या कुल राशि*
मुख्यालय 18 3,02,42,298
पटना सिटी 50 3,61,32,979
अजीमाबाद 44 4,85,42,616
बांकीपुर 32 2,57,43,161
कंकड़बाग 8 60,78,404
नूतन राजधानी अंचल 57 3,94,59,304
पाटलिपुत्र अंचल 15 1,29,03,739
जलापूर्ति शाखा 17 2,07,74,700
*कुल लाभार्थी – 241*
*कुल राशि – 21,98,77,201*
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें