मौर्यालोक परिसर में धारा 144 लागू, नियमों का उल्लंघन करने पर दर्ज होगी एफआईआर**नियम के बाद भी मौर्यालोक परिसर में जूटे हड़ताली, वीडीयो और फोटो के माध्यम से की जाएगी पहचान*

*मौर्यालोक परिसर में धारा 144 लागू, नियमों का उल्लंघन करने पर दर्ज होगी एफआईआर*

*नियम के बाद भी मौर्यालोक परिसर में जूटे हड़ताली, वीडीयो और फोटो के माध्यम से की जाएगी पहचान*पटना – 6 सितंबर 2022
पटना नगर निगम क्षेत्र में कर्मचारी संघो की हड़ताल के बाद भी विपरित परिस्तिथियों में कुड़ा उठाव सुनिश्चित करवाया जा रहा है। सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ चौक चौराहे एवं डोर टू डोर गाड़ियों के माध्यम कुड़ा उठाव किया जा रहा है। मंगलवार को कुल 331 गाड़ियां निकली जिनसे सफाई की गई। इसके साथ ही बरसात एवं डेंगू के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग की गाड़ियों को भी निकाला गया। इसके साथ ही मौर्यालोक परिसर में धारा 144 लागू हो चुकी है। ऐसे में परिसर में हड़तालियों द्वारा एकत्रित होने एवं नारे लगाने पर एफआरआर दर्ज किया जाएगा। नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने कहा कि हड़ताल पूरी तरह अवैध है। पटना हाईकोर्ट ने एक सितंबर को ही हड़ताल वापस लेने का आदेश दिया था। प्रधान सचिव की अध्यक्षता में हड़ताली कर्मियों के संघ के नेताओं से तीन से चार बार वार्ता हो चुकी है। उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया गया। बावजूद संघ हड़ताल जारी रखने पर अड़ा हुआ है। ऐसे उपद्रवियों से कड़ाई से निपटा जाएगा।

*अंचलवार गाड़ियों का आंकड़ा*

अजीमाबाद- 45
बांकीपुर अंचल – 60
कंकड़बाग – 30 
नूतन राजधानी अंचल – 68
पाटलिपुत्र अंचल- 95
पटना सिटी – 33
कुल गाड़ियां - 331

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आईटीआई के कर्मचारियों द्वारा वेतन भुगतान सहित पे लेवल एवं पदनाम परिवर्तन हेतु काला फीत्ता बांधकर कार्य किया

आर्थिक अपराध इकाई की बड़ी कार्रवाई: ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के चार ठिकानों पर छापेमारी

कला एवं संस्कृति विभाग, बिहारपटना कला संवाद’ बनेगा कला प्रेमियों और विभाग के बीच संवाद का माध्यम: डॉ. प्रमोद कुमार