डीजल,पेट्रोल CNG रसोई गैस एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कल ऑटो चालक करेंगें बिरोध प्रदर्शन
डीजल,पेट्रोल,CNG, रसोई गैस एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में कल ऑटो चालक करेंगें बिरोध प्रदर्शन
पटना जंक्शन टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में पटना में कार्यरत ऑटो यूनियनों के पदाधिकारियों की बैठक राजकुमार झा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! बैठक में डीजल,पेट्रोल CNG ,रसोई गैस,एवं अन्य सामग्रियों पर हो रहे बेतहासा बृद्धि के विरोध में आंदोलन करने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ !बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय हुआ कि कल दिनांक 7/8/2022 को पटना जंक्शन टाटा पार्क ऑटो स्टैंड में दिन के 11 बजे एक अनोखा जुलूस बिरोध प्रदर्शन करते हुए डाकबंगला चौराहा तक जाएगा ! ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार झा एवं ऑटो रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष पप्पू यादव ने प्रेस को बताया कि जिस तरह से डीजल,पेट्रोल,CNG, रसोई गैस एवं अन्य सामग्रियों के कीमत में बढ़ोतरी हो रही है उससे स्पस्ट है कि अब परिवहन उद्योग को बंद होने से कोई नही बचा सकता है!बिहार सरकार ने डीजल ऑटो बन्द करबाकर जबरदस्ती CNG ऑटो खरीदने को बाध्य किया उसके बाद गेल इंडिया को लूटने की छूट दे दी गई!बिहार में CNG 93 रोये 20 पैसे प्रति किलो मिल रहा है ऊपर से 5से 10 रुपया अलग से यानी 100 रुपये प्रति किलो ! अब जबकि CNG एवं डीजल पेट्रोल की कीमत एक समान हो गई है तो फिर डीजल ऑटो में 70,000रुपया लगाकर CNG किट क्यों कगवाये!एवं CNG लेने के लिए चार घण्टे लाइन में क्यों लगें!जिस तरह से ऑटो चालकों की आमदनी घटी है एवं महंगाई चरम पर है वैसे में गरीब लोगों का शहर मर रहना मुश्किल हो गया है !ऑटो चालक अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे है !घर का किराया नही दे पा रहे हैं!अपनी गाड़ियों का क़िस्त नहीं चुका पा रहे है !अतः अब सड़क पर उतरने के अलावा कोई रास्ता नही बच गया है!अभी तो कल हमलोग प्रदर्शन कर रहे है अगर सरकार नही चेती तो आगे बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा !बैठक में बिजली प्रसाद, धर्मेन्द्र पासवान,चुन्नू सिंह,देवेंद्र तिवारी,सुनील कुमार,मनोज कुमार,संतोष कुमार,अरविंद कुमार,आदि लोग शामिल थे!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें