सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा जन-जन को जागरूक, पटनावासियों की मदद से बेहतर होगी पटना की रैंकिंग संजय मिश्राघर की तरह सजाएं शहर, सफाई सबकी जिम्मेदारी है हम सब मिलकर इसे पूर्ण करेंगे – नगर आयुक्त
सांस्कृतिक कार्यक्रमों से किया जाएगा जन-जन को जागरूक, पटनावासियों की मदद से बेहतर होगी पटना की रैंकिंग संजय मिश्रा
घर की तरह सजाएं शहर, सफाई सबकी जिम्मेदारी है हम सब मिलकर इसे पूर्ण करेंगे – नगर आयुक्त
पटना स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में पटना को बेहतर स्थान दिलाने के लिए पटनावासियों को आगे आना होगा। शहर सबका है इसलिए जिम्मेदारी भी सबकी है। इन्ही बातों के साथ शुक्रवार को पटना नगर निगम के गुडविल एम्बेसडर श्री संजय मिश्रा द्वारा शहर को जागरूक करने की पहल शुरू की गई है। शुक्रवार को अभिनेता संजय मिश्रा पटना नगर निगम मुख्यालय में उपस्थित रहे और स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर अपने सुझाव को साझा किया।
*आमजन भी सुनिश्चित करें अपनी भागीदारी-संजय मिश्रा*
पटना नगर निगम की तारिफ करते हुए उन्होंने कहा कि पटना में प्रवेश करते ही शहर की सफाई और स्वच्छता नजर आती है। आम जन को भी इस स्वचछता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। हम किसी भी शहर चले जाएं वहां की सफाई सिर्फ कर्मचारियों पर निर्भर नहीं करती है बल्कि आम जन भी जागरूक होते है और शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देते है। पटना की रैंकिंग बेहतर हुई है और यह और भी बेहतर होगी इसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है।
*जनता की समस्याएं हमारे लिए चुनौतियों एवं अवसर की तरह- नगर आयुक्त*
नगर आयुक्त अनिमेष पराशर ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम शिकायतों को चुनौती एवं अवसर के रूप में लेते है। शहर की सफाई में जो भी शिकायतें एवं सुझाव आमजनों द्वारा दी जा रही है उसका पालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि पटना नगर निगम की तरफ से शहर को स्वच्छता के लिए जागरूक करने के लिए कई प्रयास किए जा रहे है। शहर की सफाई से लेकर नाला उड़ाही तक में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है। शहर को किसी विशेष दिन या अवसर पर स्वच्छ नहीं करना है बल्कि घर की तरह प्रतिदिन इसे सुंदर बनाना है हम सभी का यह लक्ष्य है।
बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सफाई शीला ईरानी, उप नगर आयुक्त अभिषेक आनंद एवं माननीय पूर्व स्थाई समिति सदस्य इन्द्रदीप चंद्रवंशी एवं पटना नगर निगम के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें